• Home>
  • Gallery»
  • सिर्फ चरणजीत चन्नी ही नहीं, 4 दिग्गज नेताओं ने भी डिग्री लेने के लिए नहीं देखी उम्र की सीमा; एक तो थे हरियाणा के सीएम

सिर्फ चरणजीत चन्नी ही नहीं, 4 दिग्गज नेताओं ने भी डिग्री लेने के लिए नहीं देखी उम्र की सीमा; एक तो थे हरियाणा के सीएम

Political Leaders Late Age Inspiring Education: उम्र बढ़ने के साथ जहां ज्यादातर लोग पढ़ाई को पीछे छोड़ देते हैं, वहीं कुछ ऐसे राजनेता भी हैं, जिन्होंने जिम्मेदारियों और सियासी व्यस्तताओं के बीच शिक्षा का दामन नहीं छोड़ा. पंजाब के पूर्व सीएम और जालंधर सासंद चरणजीत सिंह चन्नी इसका ताजा उदाहरण हैं. 63 साल की उम्र में वह पंजाब यूनिवर्सिटी में मास्टर ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की परीक्षा देने पहुंचे. ऐसे में चलिए जानें उन 5 दिग्गज नेताओं के बारे में जिन्होंने शिक्षा के लिए उम्र नहीं देखी और डिग्रियां हासिल की.


By: Shristi S | Published: August 30, 2026 4:35:13 PM IST

चरणजीत सिंह चन्नी आगे करने वाले हैं PhD - Photo Gallery
1/6

चरणजीत सिंह चन्नी आगे करने वाले हैं PhD

पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की शिक्षा यात्रा पहले से ही काफी लंबी रही है. उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से BA और LLB, I.K. Gujral Punjab Techincal University से MBA और पॉलिटिकल साइंस से MA किया है. साल 2023 में उन्होंने पॉलिटिकल साइंस में PhD भी पूरी की. अब वह मास्टर ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की परीक्षा के बाद पब्लिक पॉलिसी रिफॉर्म के क्षेत्र में PhD करने की योजना बता चुके हैं.

ओम प्रकाश चौटाला ने 87 की उम्र में पास की थी 12वीं - Photo Gallery
2/6

ओम प्रकाश चौटाला ने 82 की उम्र में पास की थी 10वीं

हरियाणा के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का नाम भी उम्र के पड़ाव पर पढ़ाई करने वाले नेताओं में लिया जाता है. 2017 में 82 साल की उम्र में उन्होंने तिहाड़ जेल से 10वीं की परीक्षा दी थी. यह कदम उस समय काफी चर्चा में रहा था. उसके बाद उन्होंने 87 की उम्र में 12वीं की परीक्षा दी, लेकिन उनके 12वीं के परिणाम को रोक दिया गया था. बताया जाता है कि इसका कारण उनके 10वीं में अंग्रेजी के परीक्षा में पास न होने के कारण लिया गया था.

गुरदेव सिंह देव मान ने 52 की उम्र में किया ग्रेजुएशन - Photo Gallery
3/6

गुरदेव सिंह देव मान ने 52 की उम्र में किया ग्रेजुएशन

पंजाब के आप नेता गुरदेव सिंह देव मान ने भी राजनीति के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखी. उन्होंने 1998 में 12वीं पूरी की थी, लेकिन कॉलेज की पढ़ाई बीच में छूट गई थी. इसके बाद उन्होंने दोबारा पढ़ाई शुरू की और 52 साल की उम्र में ग्रेजुएशन के तीसरे साल की परीक्षा देने पहुंचे.

गुरप्रीत बस्सी गोगी ने 44 की उम्र में हासिल की BA की डिग्री - Photo Gallery
4/6

गुरप्रीत बस्सी गोगी ने 44 की उम्र में हासिल की BA की डिग्री

पंजाब के दिवंगत आप विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी ने भी देर से अपनी कॉलेज शिक्षा पूरी की. 44 साल की उम्र में उन्होंने बीए की डिग्री हासिल की थी. उन्होंने 2012 में विनायक मिशन्स यूनिवर्सिटी से अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की.

सरवजीत कौर माणुके ने 41 की उम्र में पूरी की MA - Photo Gallery
5/6

सरवजीत कौर माणुके ने 41 की उम्र में पूरी की MA

पंजाब की आप नेता सरवजीत कौर माणुके भी उन नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने राजनीतिक जीवन के साथ उच्च शिक्षा जारी रखी. उन्होंने 41 की उम्र में अर्थशास्त्र में एमए की डिग्री पूरी की.

उम्र नहीं, जज्बा तय करता है पढ़ाई की मंजिल - Photo Gallery
6/6

उम्र नहीं, जज्बा तय करता है पढ़ाई की मंजिल

इन नेताओं की कहानियां अलग-अलग हैं, लेकिन संदेश एक ही है पढ़ाई सिर्फ स्कूल-कॉलेज की उम्र तक सीमित नहीं है. चरणजीत सिंह चन्नी का 63 की उम्र में एमए की परीक्षा देना हो या 82 की उम्र में दिवंगत ओम प्रकाश चौटाला का 10वीं परीक्षा में बैठना, ये उदाहरण बताते हैं कि सीखने की इच्छा बनी रहे तो उम्र सिर्फ एक संख्या बनकर रह जाती है.