• Home>
  • Gallery»
  • वजन घटाने से एनर्जी बढ़ाने तक… रोज सुबह पीना शुरू करें मात्र एक कप यह चाय, 5 बीमारियों का बिगड़ जाएगा खेल

वजन घटाने से एनर्जी बढ़ाने तक… रोज सुबह पीना शुरू करें मात्र एक कप यह चाय, 5 बीमारियों का बिगड़ जाएगा खेल

Lemon Tea Health Benefits: अगर आपकी सुबह भी एक कप चाय के बिना अधूरी लगती है, तो अब अपनी पसंद में थोड़ा-सा बदलाव करने का समय आ गया है. दूध वाली चाय की जगह लेमन टी को अपनी मॉर्निंग रूटीन का हिस्सा बनाकर आप स्वाद के साथ सेहत का भी भरपूर लाभ उठा सकते हैं. विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर लेमन टी शरीर को तरोताजा रखने, पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और इम्यूनिटी को मजबूत करने में मददगार मानी जाती है. यही वजह है कि हेल्थ कॉन्शियस लोग इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करना पसंद करते हैं. आखिर लेमन टी में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसे पीने से शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं और इसे पीने का सही समय क्या है? आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब.


By: Lalit Kumar | Published: July 21, 2026 7:07:27 PM IST

वजन घटाने से एनर्जी बढ़ाने तक… रोज सुबह पीना शुरू करें मात्र एक कप यह चाय, 5 बीमारियों का बिगड़ जाएगा खेल - Photo Gallery
1/6

लेमन टी में कौन से पोषक तत्व होते हैं?

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, दरअसल, नींबू की चाय में कई पोषक तत्व जैसे- विटामिन सी, रिबोफ्लोविन, विटामिन बी- 6, विटामिन ई, थियामिन, नियासिन इत्यादि पाए जाते हैं, जो आपको बीमारियों से दूर रखने में मदद कर सकते हैं.

वजन घटाने से एनर्जी बढ़ाने तक… रोज सुबह पीना शुरू करें मात्र एक कप यह चाय, 5 बीमारियों का बिगड़ जाएगा खेल - Photo Gallery
2/6

इम्यूनिटी बढ़ाए

नींबू की चाय का सेवन करने से इम्युनिटी बूस्ट होती है. दरअसल, नींबू चाय विटामिन सी जैसे तमाम एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है. ऐसे में यदि आप इस चाय का सेवन करते हैं तो संक्रमण से दूर बने रहेंगे. इसके लिए आपको रोजाना एक कप चाय पीने की सलाह दी जाती है.

वजन घटाने से एनर्जी बढ़ाने तक… रोज सुबह पीना शुरू करें मात्र एक कप यह चाय, 5 बीमारियों का बिगड़ जाएगा खेल - Photo Gallery
3/6

वजन कंट्रोल करें

शरीर के बढ़ते वजन से परेशान लोगों के लिए नींबू की चाय अधिक फायदेमंद हो सकती है. बता दें कि, नींबू में मौजूद गुण आपके फैट को कम करते वजन घटाने में असरदार होता है. इसके अलावा, इस चाय को पीने से बेली फैट को भी कम किया जा सकता है.

वजन घटाने से एनर्जी बढ़ाने तक… रोज सुबह पीना शुरू करें मात्र एक कप यह चाय, 5 बीमारियों का बिगड़ जाएगा खेल - Photo Gallery
4/6

सर्दी-जुकाम से बचाए

नींबू चाय सर्दी-जुकाम की परेशानी दूर करने में बेहद असरदार मानी जाती है. क्योंकि इससे पीड़ित लोगों के लिए यह चाय काफी हेल्दी होती है. दरअसल, नींबू की चाय में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं, जो संक्रमण से आपको सुरक्षित रखता है. इसलिए लेमन टी पीने से आप सर्दी-जुकाम से आराम पा सकते हैं.

Boosting immunity - Photo Gallery
5/6

बॉडी डिटॉक्स करे

नींबू चाय सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है. ऐसे में यदि आप इस चाय को पीते हैं तो शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ दूर होते हैं. नियमित रूप से नींबू की चाय पीने से बॉडी को डिटॉक्सिफाई किया जा सकता है. इससे आप कई बीमारियों से बचे रहेंगे.

वजन घटाने से एनर्जी बढ़ाने तक… रोज सुबह पीना शुरू करें मात्र एक कप यह चाय, 5 बीमारियों का बिगड़ जाएगा खेल - Photo Gallery
6/6

स्किन हेल्दी रखे

त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए नींबू अधिक फायदेमंद माना जाता है. नींबू से बनी चाय पीने से आप अपनी स्किन को लंबे समय तक जवां रख सकते हैं. इसके अलावा, नींबू चाय के सेवन से स्किन पर मौजूद एक्ने, पिंपल्स और झुर्रियों की परेशानी दूर की जा सकती है.