• Home>
  • Gallery»
  • IPL में मचाया धमाल, लेकिन टीम इंडिया में नहीं मिला मौका, इन 5 खिलाड़ियों के साथ हुआ ‘अन्याय’!

IPL में मचाया धमाल, लेकिन टीम इंडिया में नहीं मिला मौका, इन 5 खिलाड़ियों के साथ हुआ ‘अन्याय’!

Team India Selection: मौजूदा समय में भारत की टी20 टीम बुरे दौर से गुजर रही है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम को लगातार 3 हार का सामना करना पड़ा है. पहले भारत को आयरलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भी हार झेलनी पड़ी. पिछले 4 मैचों में भारत को 3 हार मिली है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है. इस खराब प्रदर्शन को लेकर टीम इंडिया की स्क्वाड पर सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में आज हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भारत की टी20 टीम में वापसी या डेब्यू के हकदार थे.


By: Ankush Upadhayay | Published: July 5, 2026 4:38:35 PM IST

भारतीय बल्लेबाज रजत पाटीदार. - Photo Gallery
1/7

रजत पाटीदार

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार का आता है. रजत पाटीदार ने साल 2025 में आरसीबी को पहली बार आईपीएल का खिताब जिताया. इसके बाद साल 2026 में भी आईपीएल का टाइटल डिफेंड किया. पिछले 2 सालों में रजत पाटीदार ने अपनी कप्तानी से खूब प्रभावित किया है. हैरानी की बात यह है कि पाटीदार ने अभी तक भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू नहीं किया है.

रजत पाटीदार का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन. - Photo Gallery
2/7

पाटीदार का IPL 2026 में प्रदर्शन

रजत पाटीदार ने आईपीएल 2026 में 14 पारियों में 192.69 की स्ट्राइक रेट से 501 रन बनाए हैं. इसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं. आरसीबी के लिए पाटीदार ने आईपीएल में नंबर-4 की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है. ऐसे में टी20 इंटरनेशनल में उनके डेब्यू की मांग की जा रही है.

भुवनेश्वर कुमार का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन. - Photo Gallery
3/7

भुवनेश्वर कुमार

36 साल के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन किया था. भुवी ने सिर्फ 16 मैचों में 7.95 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 28 विकेट हासिल किए थे. उन्होंने अपने प्रदर्शन से दिखाया कि अभी भी उनकी गेंदबाजी में पहली जैसी स्विंग और धार है.

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार. - Photo Gallery
4/7

भुवी का आखिरी T20I मैच

भुवनेश्वर कुमार ने साल 2022 में आखिरी बार भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था. इसके बाद से उनकी भारतीय टीम में वापसी नहीं हो पाई. आईपीएल 2026 में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में उनकी वापसी की मांग की जा रही है.

क्रुणाल पांड्या का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन. - Photo Gallery
5/7

क्रुणाल पांड्या

भारत के अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने आईपीएल में पिछले कुछ सालों में शानदार प्रदर्शन किया है. क्रुणाल पांड्या ने 15 पारियों में 8.41 की इकॉनमी से 14 विकेट लिए. इसके अलावा 9 पारियों में 145.80 के स्ट्राइक रेट से 226 रन भी बनाए.

भारतीय स्पिन ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या. - Photo Gallery
6/7

क्रुणाल पांड्या का आखिरी मैच

क्रुणाल पांड्या ने भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में आखिरी बार साल 2021 में मैच खेला था. इसके बाद से उनकी भारतीय टीम में वापसी नहीं हो पाई. मौजूदा समय में भारतीय टीम को क्रुणाल पांड्या जैसे खिलाड़ी की जरूरत है.

यशस्वी जायसवाल का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन. - Photo Gallery
7/7

यशस्वी जायसवाल

बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2026 में 16 मैचों में 152.50 की स्ट्राइक रेट से 427 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी आए. जायसवाल लंबे समय भारत की टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं.