जब काजोल ने DDLJ टाइटल को कह दिया टपोरी, ‘3 इडियट्स’ में होनी थी एक्ट्रेस की कास्टिंग लेकिन…जानिए Kajol के बारे में 5 रोचक बातें
Kajol Life Interesting Facts: बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा काजोल अपने चुलबुली और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस के एक्टिंग और निजी जीवन को लेकर कई ऐसी बातें जो काफी दिलचस्प हैं. क्या आपको पता है कि अभिनेत्री को बचपन में किस नाम से बुलाया जाता था? चलिए जानते हैं काजोल के जीवन से जुड़ी 5 खास बातें.
फिल्मी परिवार से आती हैं काजोल
काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को हुआ था. वह गायिका रतन बाई की परपोती, अभिनेत्री-निर्देशक-निर्माता शोभना समर्थ की पोती और निर्देशक शोमू मुखर्जी और दिग्गज अभिनेत्री तनुजा की बेटी हैं. साथ ही वह रानी मुखर्जी और निर्देशक अयान मुखर्जी की चचेरी बहन भी हैं.
काजोल का निकनेम गाजर है
काजोल का निकनेम 'Kads' (कैड्स) है. साथ ही आपको बता दें कि एक्ट्रेस को बचपन में उनके लाल चेहरे की वजह से घर वाले उन्हें प्यार से 'गाजर' भी बुलाते थे.
16 साल की उम्र में किया डेब्यू
काजोल ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1992 में की थी. एक्ट्रेस ने फिल्म 'बेखुदी' से डेब्यू की थी, उस वक्त वह 16 साल की थीं और स्कूल में पढ़ाई कर रही थीं. साथ ही आपको बता दें कि उन्होंने फिल्मों में करियर बनाने के लिए स्कूल छोड़ दिया था.
DDLJ टाइटल को टपोरी कहा था
साल 1995 में आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' रिलीज हुई थी. इस फिल्म के टाइटल के पीछे की कहानी काफी दिलचस्प है. फिल्म की अभिनेत्री काजोल को पहले यह नाम शुरुआत में खास पसंद नहीं आया और उन्होंने मजाक में इसे 'टपोरी' टाइटल कहा था. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का यह प्रतिष्ठित टाइटल अभिनेत्री किरण खेर ने सुझाया था.
इन फिल्मों के रोल को एक्ट्रेस ने ठुकरा दिया था
काजोल को अपने करियर के दौरान 'वीर-ज़ारा', 'मोहब्बतें', 'चलते-चलते', 'दिल तो पागल है', '3 इडियट्स', 'कभी अलविदा ना कहना' और 'दिल से' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों के ऑफर मिले थे. हालांकि, अलग-अलग कारणों से उन्होंने इन सभी फिल्मों में काम करने से इनकार कर दिया. बाद में ये फिल्में अन्य अभिनेत्रियों के हिस्से में गईं और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफल साबित हुईं.