• Home>
  • Gallery»
  • 5 भारतीय प्लेयर्स, जिनके साथ अजीत अगरकर ने की नाइंसाफी! लगातार प्रदर्शन के बाद भी नहीं दिया मौका

5 भारतीय प्लेयर्स, जिनके साथ अजीत अगरकर ने की नाइंसाफी! लगातार प्रदर्शन के बाद भी नहीं दिया मौका

5 Players Ignored By Ajit Agarkar: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए BCCI ने 15 सदस्यीय स्क्वाड का एलान कर दिया है. इस टीम में सीनियर खिलाड़ियों के साथ युवा चेहरों को मौका दिया गया है. हालांकि सिलेक्टर्स ने कुछ ऐसे खिलाड़ियों को नजरअंदाज कर दिया, जो टीम इंडिया में चुने जाने के हकदार थे. ये खिलाड़ी लंबे समय से घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके बावजूद उन्हें मौका नहीं दिया गया.


By: Ankush Upadhayay | Last Updated: September 2, 2026 4:50:22 PM IST

भारतीय ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या. - Photo Gallery
1/5

क्रुणाल पांड्या

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम क्रुणाल पांड्या का आता है. क्रुणाल पांड्या ने ने पिछले 2 IPL सीजन में RCB को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई है. पांड्या ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से खूब प्रभावित किया है. उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से धमाकेदार प्रदर्शन किया है. हालांकि इसके बावजूद सिलेक्टर्स ने वाशिंग्टन सुंदर और अक्षर पटेल पर भरोसा जताया.

भारतीय बल्लेबाज रजत पाटीदार. - Photo Gallery
2/5

रजत पाटीदार

रजत पाटीदार लंबे समय से घरेलू क्रिकेट और IPL में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और कप्तानी से धमाल मचा रहे हैं. पिछले कुछ सालों में उन्होंने टी20 क्रिकेट में खूब रन बनाए हैं. साथ ही IPL में RCB को लगातार 2 बार चैंपियन बनाया है. इसके बावजूद रजत पाटीदार भारतीय टीम में अपनी जगह नहीं बना पाए. बता दें कि पाटीदार ने अभी तक भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू तक नहीं किया है.

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार. - Photo Gallery
3/5

भुवनेश्वर कुमार

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अपनी खतरनाक स्विंग और डेथ ओवर में सटीक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. वह पिछले कई सालों से घरेलू टूर्नामेंट और IPL में अपनी घातक गेंदबाजी से कहर बरपा रहे हैं. इसके बावजूद सिलेक्टर्स ने भुवी की जगह युवा तेज गेंदबाजों पर भरोसा जताया.

भारतीय युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव. - Photo Gallery
4/5

मयंक यादव

भारत के युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव को भी अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है. जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा की वापसी के चलते मयंक यादव को टीम से बाहर कर दिया गया है. उन्होंने भारत के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था.

भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह. - Photo Gallery
5/5

रिंकू सिंह

भारतीय स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को भी टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया है. रिंकू सिंह टी20 फॉर्मेट में भारत के उभरते भरोसेमंद फिनिशर बल्लेबाज हैं, जिन्होंने कई बार भारत के लिए मैच विनिंग पारियां खेली हैं. इसके बावजूद रिंकू सिंह को अफगानिस्तान सीरीज से बाहर कर दिया गया.