• Home>
  • Gallery»
  • भारत के 5 ऐसे क्रिकेटर, जिन्हें केला खाना है काफी पसंद, मैदान पर क्यों देते हैं इस फल को तवज्जो?

भारत के 5 ऐसे क्रिकेटर, जिन्हें केला खाना है काफी पसंद, मैदान पर क्यों देते हैं इस फल को तवज्जो?

क्रिकेट मैच के दौरान आपने कई बार खिलाड़ियों को ड्रिंक्स ब्रेक में केला खाते देखा होगा. कई लोगों को लगता है कि यह सिर्फ हल्की भूख मिटाने के लिए होता है, लेकिन असल वजह कुछ और है. केला खिलाड़ियों को तुरंत ताकत देता है, शरीर में पानी और मिनरल्स का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है और लंबे समय तक मैदान पर एक्टिव रहने में काम आता है.आइए जानते हैं कि कौन कौन से भारतीय क्रिकेटर को केला खाना पसंद है.

By: Satyam Sengar | Last Updated: July 8, 2026 3:44:35 PM IST

विराट कोहली से मिलना चाहते हैं नोवाक जोकोविच. - Photo Gallery
1/5

विराट कोहली

विराट कोहली अपनी फिटनेस को लेकर काफी सख्त हैं. मैच हो या नेट प्रैक्टिस, वह अपनी डाइट का पूरा ध्यान रखते हैं. कई बार उन्हें ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान केला खाते हुए देखा गया है. लंबे समय तक बल्लेबाजी करने और शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए वह केला खाना पसंद करते हैं.

रोहित शर्मा और विराट कोहली का अगला मैच. - Photo Gallery
2/5

रोहित शर्मा

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भी कई मौकों पर मैदान में केला खाते नजर आए हैं. बल्लेबाजी के दौरान लगातार दौड़ना और लंबे समय तक क्रीज पर टिके रहना आसान नहीं होता. ऐसे में केला उन्हें तुरंत ऊर्जा देता है और थकान कम करने में मदद करता है.

केएल राहुल को दिल्ली छोड़ने की सलाह. - Photo Gallery
3/5

केएल राहुल

केएल राहुल भी अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत करते हैं. उनकी डाइट में भी केला शामिल रहता है. मैच के बीच में जब शरीर को तुरंत ताकत की जरूरत होती है, तब केला सबसे आसान और असरदार विकल्प माना जाता है. यही वजह है कि राहुल भी इसे खाना पसंद करते हैं.

भारत के 5 ऐसे क्रिकेटर, जिन्हें केला खाना है काफी पसंद, मैदान पर क्यों देते हैं इस फल को तवज्जो? - Photo Gallery
4/5

रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा को पूरे मैच में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों करनी पड़ती हैं. इसलिए उन्हें हमेशा फिट रहना होता है. ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान कई बार उन्हें केला खाते देखा गया है. इससे उनके शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और मांसपेशियों में ऐंठन की परेशानी भी कम होती है.

शुभमन गिल बने दुनिया के नंबर 2 बल्लेबाज. - Photo Gallery
5/5

शुभमन गिल

युवा बल्लेबाज शुभमन गिल भी फिटनेस को लेकर किसी से पीछे नहीं हैं. वह हल्का और हेल्दी खाना पसंद करते हैं. केला उनकी डाइट का अहम हिस्सा है क्योंकि यह जल्दी पच जाता है और तुरंत एनर्जी देता है. इसी वजह से वह मैच और प्रैक्टिस के दौरान इसका सेवन करते हैं.