दुनिया के 5 क्रिकेटर्स, जिन्होंने अपनी कजिन से रचाई शादी, लिस्ट में एक भारतीय दिग्गज भी शामिल!
5 Cricketers Who Married Cousins: क्रिकेट की दुनिया में बहुत से खिलाड़ी अपने खेल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. कुछ क्रिकेटर्स ने बचपन के प्यार को हमसफर बनाया, तो कुछ खिलाड़ियों ने एक्सट्रेसेस और मॉडल्स से शादी रचाई है. वहीं, कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे, जिन्होंने अपनी कजिन सिस्टर से शादी रचाई. इस लिस्ट में एक भारतीय दिग्गज बल्लेबाज का नाम भी शामिल है. ऐसे में आइए जानते हैं कि उन 5 क्रिकेटर्स के बारे में, जिन्होंने अपनी कजिन को हमसफर बनाया.
शाहिद अफरीदी
पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने अक्टूबर, 2000 में अपनी ममेरी बहन नादिया अफरीदी से शादी की थी. नादिया क्रिकेटर की मां की तरफ की रिश्तेदार बताई जाती हैं. यह निकाह दोनों परिवारों की मंजूरी से हुआ था. उनकी शादी ने क्रिकेट जगत में खूब सुर्खियां बटोरी थीं. फिलहाल वे दोनों खुशहाल जीवन बिता रहे हैं.
सईद अनवर
पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान सईद अनवर ने भी अपनी कजिन बहन से शादी रचाई है. उन्होंने साल 1996 में लुबना नाम की महिला से शादी की थी. लुबना उनकी कजिन और पेशे से डॉक्टर बताई जाती हैं. साल 2001 में उन दोनों की जिंदगी में बड़ा भूचाल आया, जब उनकी बेटी बिस्माह का बीमारी के कारण निधन हो गया. इस कठिन दौर में उन दोनों ने एक-दूसरे का साथ दिया और खुशहाल जीवन जी रहे हैं.
मुस्तफिजुर रहमान
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने साल 2019 में सामिया परवीन से शादी रचाई थी. सामिया परवीन उनकी मामा के बेटी बताई जाती हैं, जो शादी के समय ढाका यूनिवर्सिटी में साइकोलॉजी की स्टूडेंट थीं. दोनों परिवारों की रजामंदी से मुस्तफिजुर और सामिया ने शादी रचाई थी.
वीरेंद्र सहवाग
इस लिस्ट में भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम भी शामिल है. उन्होंने 22 अप्रैल 2004 को आरती अहलावत से शादी की थी. बताया जाता है कि आरती अहलावत वीरेंद्र सहवाग की दूर की रिश्तेदार हैं. उन दोनों ने करीब 5 साल तक डेटिंग के बाद शादी रचाई थी.
मोसाद्देक हुसैन
बांग्लादेश के क्रिकेटर मोसाद्देक हुसैन ने भी अपनी कजिन से शादी रचाई है. उन्होंने काफी कम उम्र में अपनी कजिन शरमीन समीरा से शादी की थी. हालांकि शादी के बाद उन दोनों के जीवन में काफी विवाद हुए, जिसकी वजह से वो अलग हो गए.