दुनिया के 5 क्रिकेटर्स, जिनसे लड़कियों ने खाया प्यार में धोखा, एक तो बोली- मेरे पास फोटो-वीडियो सब…
संदीप लामिछाने
नेपाल के स्टार स्पिन गेंदबाज संदीप लामिछाने साल 2022 में एक गंभीर विवाद की वजह से सुर्खियों में आए थे. एक युवती ने उन पर रेप का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्हें कानूनी प्रक्रिया का सामना करना पड़ा. यह मामला काफी चर्चा में रहा क्योंकि लामिछाने नेपाल क्रिकेट के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक थे. बाद में कानूनी प्रक्रिया के दौरान उन्हें राहत मिल गई थी.
अमित मिश्रा
टीम इंडिया के पूर्व लेग स्पिनर अमित मिश्रा भी यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर विवादों में रह चुके हैं. साल 2015 में एक महिला द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद बेंगलुरु पुलिस ने अमित मिश्रा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था.
क्या थे आरोप
उन पर यौन उत्पीड़न के साथ-साथ आपराधिक साजिश जैसे आरोप भी लगाए गए थे. उनपर आरोप था होटल के कमरे में अमित मिश्रा ने उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया. इस मामले के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी.
अभिषेक पोरेल
भारतीय क्रिकेटर अभिषेक पोरेल का नाम भी कुछ रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया चर्चाओं में सामने आया है. हालांकि, उनके खिलाफ किसी यौन अपराध में अदालत द्वारा कोई दोष साबित नहीं किया गया है. उनकी होने वाली वाइफ ने आरोप लगाया कि शादी के झांसे में रखकर अभिषेक ने उनके साथ अवैध संबंध बनाए हैं. हालांकि, अभिषेक ने इन आरोपों को झूठा बताया है.
यश दयाल
यश दयाल पर हाल में एक लड़की को धोखा देने का आरोप लगा. लड़की ने अपने बयान में कहा कि यश ने उनके साथ संबंध बनाए. उनके घरवालों ने उन्हें बहु जैसा दर्जा दिया. लेकिन यश ने कई अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध बनाए. उन्होंने यह भी कहा था कि मेरे पास फोटो, वीडियो सभी उपलब्ध हैं.
ल्यूक पोमर्सबैक
ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर ल्यूक पोमर्सबैक का नाम साल 2012 में आईपीएल के दौरान एक विवाद में आया था. उन पर एक महिला के साथ गलत व्यवहार और मारपीट के आरोप लगे थे. इस घटना ने काफी सुर्खियां बटोरीं और उनके क्रिकेट करियर पर भी इसका असर देखने को मिला.