दुनिया के 5 क्रिकेटर्स, जिनसे भारतीय फैंस को है नफरत! किसी ने छीना वर्ल्ड कप, तो कोई करता था ‘नागिन डांस’
Cricketers Indian Fans Dislike: भारत में यहां पर क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि ऐसा धर्म बन गया है, जिससे फैंस के जज्बात जुड़े हुए हैं. यहां पर स्टार क्रिकेटर्स को किसी बड़े सेलिब्रिटी की तरह खूब प्यार और सम्मान दिया जाता है. सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों के खिलाड़ियों को भी भारत में काफी प्यार मिलता है. हालांकि कुछ विदेशी क्रिकेटर्स अपनी हरकतों और ऑन-फील्ड विवाद की वजह से भारतीय फैंस के लिए विलेन बन चुके हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि दुनिया के ऐसे 5 खिलाड़ियों के बारे में, जिन्हें भारतीय फैंस कभी माफ नहीं कर पाएंगे और भूल भी नहीं पाएंगे.
रिकी पोंटिंग
रिकी पोंटिंग दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं, जो बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे. उन्होंने साल 2003 के वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के खिलाफ नाबाद 140 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जिससे भारतीय फैंस को दिल टूट गया था. रिकी पोंटिंग ने वनडे क्रिकेट में 13 हजार से ज्यादा रन बनाए, लेकिन उनकी इस सफलता के पीछे एक घमंडी और आक्रामक रवैया छुपा हुआ है. इसका नजारा साल 2006 की चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान देखने को मिला. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने खिताब जीता, जिसके बाद स्टेज पर पोंटिंग और उनकी टीम ने तत्कालीन बीसीसीआई अध्यक्ष शरद पवार को मंच से धक्का देकर आगे बढ़ने का इशारा किया था. इस घटना से भारतीय फैंस काफी नाराज हुए थे.
मुशफिकुर रहीम
बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम मैदान पर अपने खेल से ज्यादा आक्रामकता को लेकर चर्चा में रहे हैं. उन्होंने कई बार अपनी बचकाने और विवादित हरकतों से भारतीय फैंस को चिढ़ाने का काम किया है. साल 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ जीत के करीब पहुंचकर मुशफिकुर रहीम ने मैच खत्म होने से पहले ही जश्न मनाना शुरू कर दिया था. हालांकि उस मैच में भारत ने 1 रन से जीत हासिल की थी. इसके बाद जब उसी विश्व कप के सेमीफाइनल में भारतीय टीम वेस्टइंडीज से हारकर बाहर हो गई, तो मुशफिकुर रहीम ने सोशल मीडिया पर भारत की हार का जश्न मनाते हुए ट्वीट किया था. इतना ही नहीं, श्रीलंका के खिलाफ मैच जीतने के बाद रहीम का नागिन डांस कोई कैसे भूल सकता है. इस हरकत से भी मुशफिकुर रहीम ने भारतीय फैंस के दिल में खूब नफरत बटोरी.
ट्रेविस हेड
साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड भारतीय फैंस की नजरों में विलेन बन गए. उन्होंने फाइनल में भारत के खिलाफ 137 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप जिताया. उस दिन करोड़ों भारतीय फैंस का दिल टूट गया था. इतना ही नहीं, उसी साल विश्व कप से कुछ महीने पहले ट्रेविस हेड ने डब्ल्यूटीसी फाइनल में भी भारत के खिलाफ 163 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम इंडिया को बड़ा जख्म दिया था. इन सभी के अलावा आईपीएल और इंटरनेशनल मैचों में भारतीय खिलाड़ियों के साथ विवाद को लेकर फैंस ट्रेविस हेड को पसंद नहीं करते हैं.
एंड्रयू फ्लिंटॉफ
इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ भी इस लिस्ट में शामिल हैं. उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ कई बार शानदार प्रदर्शन किया है. साल 2022 में इंग्लैंड के भात दौरे के दौरान एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने ऐसी हरकत की, जिससे भारतीय फैंस का गुस्सा फूट पड़ा. दरअसल, वानखेड़े स्टेडियम में रोमांचक वनडे मैच में भारत को हराने के बाद एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने मैदान पर ही अपनी टी-शर्ट उतार दी और हवा में लहराते हुए दौड़ने लगे. उनकी यह हरकत भारतीय फैंस को अपमानजनक लगी. इतना ही नहीं, साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने युवराज सिंह के साथ भी तीखी बहस की थी और अभद्र शब्द कहे थे.
एंड्रयू साइमंड्स
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स का भारतीय टीम के साथ हमेशा तनाव बना रहता था. साल 2007-08 के ऑस्ट्रेलियाई दौरे के दौरान सिडनी टेस्ट में एंड्रयू साइमंड्स और भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह के बीच भारी विवाद हुआ, जिसे मंकीगेट स्कैंडल के नाम से जाना जाता है. एंड्रयू साइमंड्स का आरोप था कि हरभजन ने उन्हें बंदर कहकर बुलाया, जिसे नस्लीय टिप्पणी माना गया. इस घटना के बाद भारतीय फैंस के मन में एंड्रयू साइमंड्स के लिए नफरत पैदा हो गई. आज भले ही एंड्रयू साइमंड्स इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन भारतीय फैंस इस घटना को कभी भूल नहीं पाएंगे.