• Home>
  • Gallery»
  • सारा अली खान से मौनी रॉय तक, महादेव की भक्ति में लीन रहती हैं ये 5 बॉलीवुड हसीनाएं; देखें लिस्ट

सारा अली खान से मौनी रॉय तक, महादेव की भक्ति में लीन रहती हैं ये 5 बॉलीवुड हसीनाएं; देखें लिस्ट

Actresses Who Devotee of Lord Shiva: सावन का महीन शुरू हो चुका है. सोमवार के दिन लोग महादेव के प्रति गहरी आस्था दिखाते हैं और उनसे अपनी मनोकामनाएं पूरी करने का आशीर्वाद मांगते हैं. बॉलीवुड में भी कई ऐसी हसीनाएं हैं, जो भोलेनाथ की परम भक्त हैं. इसका अंदाजा उनके पोस्ट से दिखता है. चलिए जानते हैं उन एक्ट्रेसेस के बारे में, जो भगवान शिव के प्रति गहरकी आस्था रखती हैं. देखें लिस्ट.


By: Kamesh Dwivedi | Published: August 5, 2026 4:09:17 PM IST

Ananya Panday - Photo Gallery
1/5

अनन्या पांडे

अनन्या पांडे भगवान शिव की परमभक्त हैं. वह अपने इंस्टाग्राम पर महादेव की भक्ति में लीन नजर आती दिखती हैं. वह अक्सर अपनी शिवभक्ती का प्रमाण देती रहती हैं.

Kangana Ranaut - Photo Gallery
2/5

कंगना रनौत

बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत भगवान शिव की बहुत बड़ी भक्त हैं. उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने से लेकर इंटरनेशनल योग डे पर भगवान शिव को 'पहला योगी' बताने तक, कंगना महादेव का गुणगान करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं. एक्ट्रेस को महादेव के अलग-अलग मंदिरों में जाने और वहां की तस्वीरें शेयर करते हुए भी देखा है.

Raveena Tandon - Photo Gallery
3/5

रवीना टंडन

रवीना टंडन अक्सर अपनी बेटी राशा थडानी के साथ मंदिर जाती हैं और प्रार्थना के पल साझा करती हैं, जो मां और बेटी के बीच गहरे आध्यात्मिक जुड़ाव को दिखाते हैं. रवीना टंडन को अक्सर महादेव की भक्ति में लीन होते देखा जाता है.

Sara Ali Khan - Photo Gallery
4/5

सारा अली खान

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान का भगवान शिव के साथ एक खास जुड़ाव है, क्योंकि उन्होंने 'केदारनाथ' फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. 'केदारनाथ' की शूटिंग के दौरान सारा ने हिंदुओं के इस मशहूर तीर्थ स्थल पर काफी समय बिताया और तभी से वह महादेव की पक्की भक्त बन गईं. उन्हें अक्सर महादेव के प्रति आस्था प्रकट करते देखा जाता है.

Mouni Roy - Photo Gallery
5/5

मौनी रॉय

ग्लैमरस अदाकारा मौनी रॉय भगवान शिव की भक्त हैं. कहा जाता है कि एक्ट्रेस हर साल महाशिवरात्रि पर व्रत रखती हैं और अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भगवान शिव के श्लोक या तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.