वीकेंड पर बिंज वॉच का प्लान? इन 5 वेब सीरीज़ का लें आनंद, ओटीटी पर यहां उठाएं लुत्फ
अगर आप वीकेंड पर बिंज वॉच का प्लान कर रहे हैं और लिटिल थिंग्स जैसी कोई सीरीज देखना चाहते हैं, तो हम आपके लिए कुछ ऐसी ही सीरीज लेकर आए हैं, जिनका आप लुत्फ उठा सकते हैं. ये सीरीज रोजमर्रा की मीठी नोंक-झोंक, सुकून और प्यार भरे जज्बातों को तरोताजा कर देंगी. इन वेब सीरीज में आप मॉडर्न रिलेशनशिप, करियर की कशमकश और प्यार के खूबसूरत पलों के साथ ही उतार-चढ़ाव भी देख सकेंगे.
परमानेंट रूममेट्स
आप परमानेंट रूममेट्स देख सकते हैं. इसे टीवीएफ प्ले और यूट्यूब पर देखा जा सकता है. ये मिकेश और तान्या की लव स्टोरी है, जो 3 साल के लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप के बाद अचानक लिव-इन में रहने लगते हैं. लिव इन के दौरान उनके बीच शादी, कमिटमेंट और मैच्योरिटी का एक बेहद खूबसूरत इमोशनल सफर देखने को मिलता है.
मिस्मैच्ड
आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मिसमैच्ड का लुत्फ उठा सकते हैं. ये थोड़ा यूथफुल और कॉलेज रोमांस शो है. इस शो की कहानी जयपुर के एक समर कोडिंग इंस्टीट्यूट पर बेस्ड है. ये कॉलेज लाइफ बेस्ड स्टोरी है. इस सीरीज का म्यूजिक, वाइब और किरदारों की केमिस्ट्री आपको काफी पसंद आएगी.
घर वापसी
आप जियोहॉटस्टार पर घर वापसी का लुत्फ उठा सकते हैं. ये एक ऐसा शो है, जिसमें एक लड़के की कहानी दिखाई गई है, जो बेंगलुरु में कॉर्पोरेट नौकरी करता है और अचानक उसकी नौकरी छूट जाती है, जिसके बाद वह अपने होमटाउन वापस आ जाता है. यहां आकर वह अपने परिवार, पुराने दोस्त और खुद को नए सिरे से तलाशता है.
नॉर्मल पीपल
आप नॉर्मल पीपल लायंसगेट प्ले पर देख सकते हैं. ये यह आइरिश ड्रामा एक मास्टरपीस है. इसमें आप दो लोगों को सालों तक एक-दूसरे के साथ समय बिताते, बढ़ते, बदलते और उनके गहरे मानसिक व भावनात्मक जुड़ाव को करीब से देखने का मौका मिलेगा.
मॉडर्न लव
आप अमेजन प्राइम वीडियो पर मॉडर्न लव देख सकते हैं. ये एक एंथोलॉजी सीरीज है, जो न्यूयॉर्क टाइम्स के मशहूर कॉलम पर आधारित है. इसे काफी पसंद किया गया है. इसके हर एपिसोड अपने आप में ही अनोखे हैं, जिनकी कहानी दिल को छू जाने वाली है.