• Home>
  • Gallery»
  • वो 4 क्रिकेटर, जिनके पास जूते खरीदने के नहीं थे पैसे, आज बने टीम इंडिया के स्टार, एक तो वर्ल्ड चैंपियन

वो 4 क्रिकेटर, जिनके पास जूते खरीदने के नहीं थे पैसे, आज बने टीम इंडिया के स्टार, एक तो वर्ल्ड चैंपियन

भारत में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में बहुत संघर्षों का सामना करना पड़ा है. इन खिलाड़ियों के पास एक समय पर जूते खरीदने के भी पैसे नहीं थे, लेकिन वे बाद में बड़े सुपरस्टार बनकर उभरे. इनमें से कुछ खिलाड़ियों ने उधार के जूते लेकर क्रिकेट खेला. वहीं, एक खिलाड़ी को जूते खरीदने के लिए अपनी मां के गहने तक बेचने पड़ गए. जानें कौन हैं वो भारतीय क्रिकेटर्स…


By: Ankush Upadhayay | Published: August 5, 2026 5:38:20 PM IST

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या. - Photo Gallery
1/6

हार्दिक पांड्या

इस लिस्ट में पहला नाम भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का है. हार्दिक पांड्या को अपने करियर के शुरुआती दिनों में उनके पास तेज गेंदबाजी करने वाले स्पाइक्स (जूते) नहीं थे. ऐसे में वह दूसरे खिलाड़ियों से जूते उधार मांग कर गेंदबाजी करते थे.

हार्दिक पांड्या. - Photo Gallery
2/6

भारत को बनाया वर्ल्ड चैंपियन

कभी उधार के जूते पहनकर खेलने वाले हार्दिक पांड्या आज भारतीय टीम के सबसे अहम ऑलराउंडर हैं. उन्होंने साल 2024 और 2026 में भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी.

जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी. - Photo Gallery
3/6

आकिब नबी

जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी भी इस लिस्ट में शामिल हैं. करियर के शुरुआती दिनों में आकिब के पास स्पाइक्स नहीं थे. जब वह अंडर 19 क्रिकेट का ट्रायल देने के लिए पहुंचे, तो पता चला कि स्पाइक्स जरूरी हैं. ऐसे में उन्हें अपने दोस्त से जूते उधार लेने पड़े.

आकिब नबी की टीम इंडिया में एंट्री. - Photo Gallery
4/6

आकिब की टीम इंडिया में एंट्री

अंडर-19 ट्रायल के लिए जूते उधार लेने वाले आकिब नबी आज भारतीय टीम का हिस्सा बन चुके हैं. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए आकिब नबी को जसप्रीत बुमराह की जगह टेस्ट टीम में शामिल किया गया है.

भारतीय तेज गेंदबाज उमरान मलिक. - Photo Gallery
5/6

उमरान मलिक

भारतीय तेज गेंदबाज उमरान मलिक आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट में खेल चुके हैं. जब वह 17 साल के थे, तो उनके कोच रणधीर सिंह मन्हास ने उन्हें अंडर 19 के ट्रायल के लिए भेजा था. उमरान मलिक ने उस ट्रायल में उधार के जूते पहनकर हिस्सा लिया था. उस समय उनके पास प्रोफेशनल क्रिकेट खेलने के लिए स्पाइक्स खरीदने के पैसे नहीं होते थे.

तेज गेंदबाज साकिब हुसैन. - Photo Gallery
6/6

साकिब हुसैन

IPL 2026 में साकिब हुसैन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए स्टार तेज गेंदबाज बनकर उभरे. उनके पास भी प्रोफेशनल क्रिकेट खेलने के लिए स्पाइक्स खरीदने के पैसे नहीं थे. इसके लिए उनकी मां ने अपने गहने गिरवी रखकर साकिब के लिए जूते खरीदे थे. बाद में साकिब को सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ लिया.