• Home>
  • Gallery»
  • Weather Update 3 September 2026: सावधान! 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP और बिहार पर खास नजर

Weather Update 3 September 2026: सावधान! 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP और बिहार पर खास नजर

Weather Update 3 September 2026 | Weather forecast  Today | Aaj Ka Mausam: सावन ने अलविदा कह दिया है लेकिन अब भी बारिश का सिलसिला जारी है. जी हाँ! एक बार फिर कई राज्यों में मॉनसून का सिलसिला जारी होने लगा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में आज भी बारिश का सिलसिला जारी है. साथ ही बता दें कि मौसम विभाग ने 3 सितंबर को दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं. चलिए जान लेते हैं किन-किन राज्यों में मौसम खराब रह सकता है और कहां-कहां मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने आज 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. 


By: Sujeet Kumar | Last Updated: September 3, 2026 11:59:49 AM IST

Weather In Delhi NCR - Photo Gallery
1/7

दिल्ली

राजधानी दिल्ली में 3 सितंबर को बारिश होने की उम्मीद है. IMD ने 3 और 4 सितंबर को दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश का अनुमान जताया है. कई जगहों पर जलभराव का भी खतरा है. जिससे रोज सफर करने वाले लोगों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ेगा.

Weather in Uttar Pradesh - Photo Gallery
2/7

उत्तर प्रदेश

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है, जिनमें लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और प्रयागराज शामिल हैं. पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

weather in bihar - Photo Gallery
3/7

बिहार

3 सितंबर को बिहार के कई इलाकों में भारी बारिश की उम्मीद है. बारिश के साथ आंधी-तूफान और तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर और आसपास के जिलों के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

today weather - Photo Gallery
4/7

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का असर दिख सकता है, जिनमें भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सागर और उज्जैन शामिल हैं. कुछ इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है. पहाड़ी इलाकों में बिजली गिरने का खतरा है. बिना वजह बाहर निकलने से बचें.

today weather - Photo Gallery
5/7

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश होने की उम्मीद है, जिनमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर और जगदलपुर शामिल हैं. मॉनसून के सक्रिय होने के कारण कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है.

weather in Rajasthan - Photo Gallery
6/7

राजस्थान

राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है, जिनमें जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और जोधपुर शामिल हैं. खासकर पश्चिमी राजस्थान में 3 सितंबर से बारिश की गतिविधियां तेज़ होने की उम्मीद है.

गुरुग्राम में बारिश का अलर्ट - Photo Gallery
7/7

15 राज्यों में बारिश का अलर्ट

महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश,उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत IMD ने 15 राज्यों में तेज बारिश का एलर्ट जारी किया है. ऐसे में ,मौसम विभाग की सलाह है कि घर से बाहर निकलने से बचे.