• Home>
  • Gallery»
  • रामायण से लेकर RRR तक, इंडियन सिनेमा की सबसे महंगे बजट वाली 10 फिल्में, जहां मेकर्स ने पानी की तरह बहाया गया पैसा!

रामायण से लेकर RRR तक, इंडियन सिनेमा की सबसे महंगे बजट वाली 10 फिल्में, जहां मेकर्स ने पानी की तरह बहाया गया पैसा!

भारतीय सिनेमा अब ग्लोबल लेवल पर अपनी एक अलग और बड़ी पहचान बना रहा है. आज के समय में फिल्मों के मेकिंग पर पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है, ताकि दर्शकों को बेहतरीन विजुअल इफेक्ट्स (VFX) और एक शानदार म्यूजिक के साथ-साथ सिनेमैटिक अनुभव मिल सके. हाल ही में नितेश तिवारी की आने वाली मोस्ट अवेडिट फिल्म ‘रामायण’ के 4,000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट को लेकर काफी चर्चा हो रही है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं भारतीय सिनेमा इतिहास की उन टॉप फिल्मों के बारे में, जिनका बजट सबसे ज्यादा रहा है.


By: Kajal Jain | Published: August 2, 2026 4:37:09 PM IST

ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा - Photo Gallery
1/10

10. ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की यह फेंटेसी एडवेंचर फिल्म 'अस्त्रावर्स' की शुरुआत थी, जो अपनी भव्यता के लिए जानी जाती है. इस फिल्म का अनुमानित बजट करीब 375 करोड़ रुपये था.

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम - Photo Gallery
2/10

9. द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम

थलपति विजय की इस एक्शन थ्रिलर में डी-एजिंग तकनीक और शानदार एक्शन सीक्वेंसेस का इस्तेमाल किया गया है, जो तमिल सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है. फिल्म का अनुमानित बजट करीब 400 करोड़ रुपये था.

द राजासाब - Photo Gallery
3/10

8. द राजासाब

प्रभास की यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म अपने शानदार सेट्स और बेहतरीन वीएफएक्स के दम पर तेलुगु सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म का अनुमानित बजट भी 405 करोड़ रुपये आंका गया है.

पुष्पा 2: द रूल - Photo Gallery
4/10

7. पुष्पा 2: द रूल

अल्लू अर्जुन की इस मास एक्शन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी और अपनी भारी-भरकम लागत के साथ सबसे बड़ी कमर्शियल सफलताओं में अपना नाम दर्ज कराया. इस फिल्म का अनुमानित बजट करीब 410 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया.

रोबोट 2.0 - Photo Gallery
5/10

6. रोबोट 2.0

रजनीकांत और अक्षय कुमार की यह साइंस-फिक्शन फिल्म भारतीय सिनेमा में वीएफएक्स के स्तर को एक नए मुकाम पर ले जाने वाली शुरुआती मेगा-बजट फिल्मों में से एक है. उस समय इस फिल्म को करीब 450 से 600 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट में तैयार किया गया था.

आदिपुरुष - Photo Gallery
6/10

5. आदिपुरुष

प्रभास, कृति सैनन और सैफ अली खान स्टारर यह फिल्म अपने भारी-भरकम बजट के बावजूद वीएफएक्स और डायलॉग्स को लेकर काफी चर्चा और आलोचना में रही थी. लेकिन फिल्म मेकिंग से लेकर आखिरी प्रोडक्शन वर्क तक का बजट लगभग 500 से 700 करोड़ रुपये के आसपास था.

आरआरआर - Photo Gallery
7/10

4. आरआरआर

एस.एस. राजामौली की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और 'नाटू नाटू' गाने के लिए ऑस्कर जीतकर देश का नाम रोशन किया. आलिया की एक्टिंग भी शानदार रही. इस फिल्म का अनुमानित बजट करीब 550 करोड़ रुपये था.

कल्कि 2898 एडी - Photo Gallery
8/10

3. कल्कि 2898 एडी

प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन जैसे दिग्गजों से सजी नाग अश्विन की इस sci-fi फिल्म ने पौराणिक कथाओं और भविष्य की दुनिया का कॉम्बिनेशन दिखाकर पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था. इस फिल्म का अनुमानित बजट करीब 600 करोड़ रुपये था.

टॉक्सिक - Photo Gallery
9/10

2. टॉक्सिक

रॉकस्टार यश की गैंगस्टर एक्शन फिल्म टॉक्सिक गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही है. इसका अनुमानित बजट 700 से 800 करोड़ रुपये का आंका गया है जिसे ग्लोबल लेवल पर रिलीज करने की तैयारी है और यह भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में गिनी जा रही है.

रामायण - Photo Gallery
10/10

1. रामायण

नितेश तिवारी की अपकमिंग रामायण में इंडियन फिल्म इंडस्टीर की सबसे महंगी फिल्मों की लिस्ट में सबसे ऊपर है. इसके दोनों पार्ट का अनुमानित बजट
करीब 4,000 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है. रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर इस फिल्म में दुनिया भर के बेहतरीन वीएफएक्स (VFX) और ऑस्कर विजेता संगीतकार हंस जिमर व ए.आर. रहमान का संगीत आपको एक अलग ही डायमेंशन की फीलिंग देगा.