Live

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी, चंद्रशेखर आजाद ने सरकार की विदेश नीति पर उठाए सवाल

Updated: July 28, 2025 10:03:47 PM IST
Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates

Parliament Monsoon Session Live: संसद में बहुप्रतीक्षित ऑपरेशन सिंदूर पर सोमवार को संसदीय कार्यवाही के दौरान चर्चा मुख्य आकर्षण होगी, क्योंकि विपक्ष सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ 7 से 10 मई के ऑपरेशन पर जवाब मांग रहा है।विपक्ष 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर भी सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और निशिकांत दुबे सहित सरकार के शीर्ष मंत्री लोकसभा में भाग लेंगे।लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी विपक्ष की ओर से बहस की शुरुआत कर सकते हैं।

राज्यसभा में यह चर्चा मंगलवार, 29 जुलाई को होगी। दोनों सदनों में इस विषय पर कुल 32 घंटे की बहस होगी। भारत ने 7 मई के ऑपरेशन में पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाया था।

Summary: Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: दोपहर 12 बजे लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस शुरू करेंगे राजनाथ सिंह

Live Updates

22:01 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: फिर से होनी चाहिए विदेश नीति की समीक्षा - चंद्रशेखर आज़ाद

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: आज़ाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा कि सरकार को भारत की विदेश नीति की फिर से समीक्षा करनी चाहिए, क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान किसी भी अरब देश ने भारत का समर्थन नहीं किया था। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस पाने का एक सुनहरा मौका गँवा दिया। 

21:38 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: पाकिस्तान का लक्ष्य भारत को कमज़ोर करना - ओवैसी

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान का मुख्य एजेंडा भारत को कमज़ोर करना है और दुश्मन की कोशिशों का मुकाबला करने के लिए एकजुट रहना ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर देश में "उत्साह" के कारण सफल रहा। 

20:39 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस को 'राहुल-कब्जे वाली कांग्रेस' बताया

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए उसे "राहुल-कब्जे वाली कांग्रेस" करार दिया। उन्होंने कहा कि राहुल-कब्जे वाली इस कांग्रेस ने आतंकवादियों के लिए आँसू बहाए और भारतीय सेना प्रमुख को "सड़क का गुंडा" कहा। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी को देश के सामने सेना से माफ़ी मांगनी चाहिए।"

20:10 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: ऑपरेशन सिंदूर पिछले युद्धों से अलग था - तेजस्वी सूर्या

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: लोकसभा में बोलते हुए, भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुआ संघर्ष पिछले युद्धों से मौलिक रूप से अलग था। उन्होंने बताया कि यह केवल सैनिकों द्वारा लड़ी जाने वाली एक पारंपरिक सैन्य लड़ाई नहीं थी, बल्कि इसमें विदेशी ड्रोन सहित युद्ध के आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया गया था।

19:38 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: जिन लोगों ने कुछ नहीं किया, वो सरकार पर सवाल उठाने की हिम्मत कर रहे हैं - विदेश मंत्री जयशंकर

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: विदेश मंत्री जयशंकर ने लोकसभा में कहा "जिन लोगों ने कुछ नहीं किया, वे बहावलपुर और मुरीदके आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने वाली सरकार पर सवाल उठाने की हिम्मत कर रहे हैं। भारत की कूटनीति का शुक्रिया - द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) - जिसने पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली - जिसे वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किया गया है।

18:42 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: भारत आतंकवाद के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगा - एस जयशंकर

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates:  विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को कहा कि भारत ने विश्व समुदाय को पाकिस्तान के आतंकवाद को समर्थन देने के इतिहास के बारे में बताने की कोशिश की।
जयशंकर ने कहा आगे कहा कि "हमने विश्व नेताओं को आतंकवाद के प्रति अपनी ज़ीरो टॉलरेंस की नीति बताई। हमें बचाव का अधिकार है।"

18:32 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: भारत नहीं रोक सका आईएमएफ को पाकिस्तान को वित्तीय सहायता देने से - दीपेंद्र हुड्डा

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा ने पीएम मोदी की आलोचना करते हुए कहा, "आप संघर्ष के दौरान भी आईएमएफ को पाकिस्तान को वित्तीय सहायता देने से नहीं रोक सके।

18:12 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: शांभवी चौधरी ने रामचर‍ित मानस की चौपाई सुनाकर की शुरूआत

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: चिराग पासवान की पार्टी की सांसद शांभवी चौधरी ने ऑपरेशन सिंदूर पर बहस में हिस्सा लेते हुए रामचरित मानस की एक चौपाई सुनाई। उन्होंने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर रामचरित मानस की चौपाई का एक उदाहरण है... सागर ने विनती नहीं सुनी, तीन दिन बीत गए। राम क्रोध से बोले भय बिना प्रीत नहीं। आज का भारत शत्रुओं की चिता जलाता है।"

18:00 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: कांग्रेस ने दशकों तक भारत के हितों का त्याग किया - भाजपा सांसद बैजयंत पांडा

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: भाजपा सांसद बैजयंत जय पांडा ने ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में बहस के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि कांग्रेस दशकों से बार-बार भारत के हितों का त्याग करती रही है।

17:15 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: विपक्ष हर बयान में खामियाँ निकाल रहा - राजीव प्रताप रूडी

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा, "रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर भारतीय सशस्त्र बलों की विजय और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर एक अद्भुत भाषण दिया। विपक्ष खामियाँ ढूँढ़ने में लगा है; वे हर बयान में खामियाँ ढूँढ़ते हैं"

16:54 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: पीएम मोदी बताएं कि ऑपरेशन सिंदूर से हमें क्या हासिल हुआ - इमरान मसूद

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, अपने एक घंटे के भाषण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बारे में नहीं बता पाए, ऑपरेशन सिंदूर से हमें क्या हासिल हुआ, पहलगाम आतंकवादी हमले के पीछे के आतंकवादी जिंदा हैं या मरे?... प्रधानमंत्री को अब खुद संसद में आकर बताना चाहिए कि ऑपरेशन सिंदूर से हमें क्या हासिल हुआ?"

16:27 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: गौरव गोगोई ने सशस्त्र बलों की प्रशंसा में एक शब्द भी नहीं कहा - राजीव रंजन सिंह

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: राजीव रंजन सिंह ने कहा, " गोगोई ने सशस्त्र बलों को हुए उपकरणों के नुकसान के बारे में बात की, लेकिन हमारे बहादुर सैनिकों के बारे में कुछ नहीं कहा।" मंत्री ने यूपीए शासन के दौरान आतंकवादी हमलों में मारे गए और घायल हुए लोगों की संख्या को भी याद किया।

16:00 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates:होम मिन‍िस्‍ट्री क्या कर रही थी? असफलता क्यों हुई? - टीएमसी सांसद कल्‍याण बनर्जी

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने पहलगाम हमले में सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा, "सीआईएसएफ क्या कर रही थी? गृह मंत्रालय क्या कर रहा था? वो क्यों विफल रहे?"

15:48 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: अब तक आतंकी क्यों नहीं ग‍िरफ्तार हुए?- सपा सांसद रामशंकर राजभर

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: सपा सांसद रामशंकर राजभर ने सरकार से पूछा कि पहलगाम पर हमला करने वाले आतंकवादी अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं हुए? वे अब तक कैसे घूम रहे हैं? सरकार को बताना होगा कि युद्धविराम में अमेरिका की कोई भूमिका थी या नहीं।

15:40 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: गौरव गोगोई ने भारत-पाक युद्धविराम पर उठाए सवाल

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: ऑपरेशन सिंदूर पर बहस में बोलते हुए, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, "...पूरा देश और विपक्ष, प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन कर रहे थे। अचानक, 10 मई को हमें पता चला कि युद्धविराम हो गया है। क्यों? हम प्रधानमंत्री मोदी से जानना चाहते थे कि अगर पाकिस्तान घुटने टेकने को तैयार था, तो आप क्यों रुके और किसके सामने झुके? अमेरिकी राष्ट्रपति ने 26 बार कहा है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान को युद्धविराम की घोषणा करने के लिए मजबूर किया।

15:29 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: क्या हमने कोई राफेल खोया है? सरकार स्पष्ट करें - गोगोई

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: गोगोई ने कहा, अगर आज पाकिस्तान से ज़मीन नहीं लेंगे तो कब लेंगे। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या हमने ऑपरेशन के दौरान कोई राफेल खोया है।"

15:17 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: गोगोई ने सरकार से पूछे सवाल

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: अगर पाकिस्तान कल फिर भारत पर हमला करने की हिम्मत करता है, तो ऑपरेशन सिंदूर को सफल कैसे कहा जा सकता है? अगर हमारा इरादा पीओके वापस लेने का नहीं था, तो हमने क्यों नहीं लिया?" गोगोई ने पूछा।

15:03 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: आतंकी कैसे घुसे - गौरव गोगोई

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान गौरव गोगोई ने सदन में कहा कि, राजनाथ सिंह ने ये नहीं बताया कि, 5 आतंकी पहलगाम में कैसे घुसे?

14:58 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: राजनाथ सिंह का अभिभाषण हुआ खत्म

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: राजनाथ सिंह का अभिभाषण खत्म होने के बाद कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ऑपरेशन सिंदूर पर बोलने के लिए खड़े हुए।

14:56 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates:  पाकिस्तान के परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेंगे- राजनाथ सिंह

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates:  उन्होंने कहा, "हम पाकिस्तान के परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेंगे। हमने चीन में एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक में संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर नहीं किए क्योंकि आतंकवाद पर हमारे रुख को कमजोर किया जा रहा था। ब्राज़ील में, ब्रिक्स ने चीन की मौजूदगी में पहलगाम हमले की निंदा की।"

14:53 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: पीएम मोदी की सरकार बनने के बाद देश के हालत बदले- राजनाथ सिंह

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates:  पीएम मोदी की सरकार बनने के बाद देश के हालात बदले। प्रणव मुखर्जी ने अपनी किताब में लिखा कि, 'जब मुंबई अटैक हुआ था तो भारत के पास सबूत था कि, आतंकी कराची पोर्ट से आए थे।'

14:52 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा के लिए विदेश गए सांसदों के डेलिगेशन का दिया धन्यवाद

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: उन्होंने कहा, ‘‘मैं ऑपरेशन सिंदूर के संबंध में प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहे सांसदों को धन्यवाद देता हूं।’’

14:49 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: पाकिस्तान आतंकवाद को टूलकिट की तरह इस्तेमाल करता है- राजनाथ सिंह

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: उन्होंने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर ने दिखाया कि अगर कोई हमारे नागरिकों को मारता है, तो हम जवाबी कार्रवाई करेंगे। हम किसी भी कीमत पर आतंकवाद का सफाया करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पाकिस्तान आतंकवाद को एक टूलकिट की तरह इस्तेमाल करता है।"

14:45 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: पाकिस्तान झूठ की बुनियाद पर खड़ा देश है- राजनाथ सिंह

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: सभ्यता बनाम बर्बरता का संघर्ष है। पाकिस्तान आंतकियों को प्रशिक्षण देकर उसे पालते हैं। पाकिस्तान झूठ की बुनियाद पर खड़ा एक देश हैं। जो देश आतंक को पैदा करता है, उसे पालता है उसे ही आतंक से पीड़ित मान लेना। ये कितना बड़ा पाप है।

14:42 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: भारत के लिए शांति हमारी प्राथमिकता है- राजनाथ सिंह

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: भारत के लिए शांति हमारी प्राथमिकता है। भारत पहले भी ताकतवर था लेकिन भारत की ताकत अब कई गुना बढ़ गयी है। ऑपरेशन सिंदूर हमारी साहस का ही प्रतीक था। हमारी मिसाइल सीमाएं लांघेंगी।

14:38 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: आतंकवाद के खिलाफ किसी हद तक जा सकता है भारत

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: किसी की एक इंच जमीन पर कभी कोई कब्जा नहीं किया है। हमारी देश की सेना शेर है। सदन में 'भारत माता की जय' के जयकारे गूंजने लगे। जो मुल्क दूसरे पर आश्रित हो, उसे क्या मुकाबला। दुष्टों को जो भाषा समझ में आये उसको उसी भाषा में जवाब देना चाहिए। हमने पार्लियामेंट का अटैक सहा है।

14:36 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: ऑपरेशन सिंदूर का सभी लक्ष्य पूरा हुआ

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के सभी लक्ष्य हासिल कर लिए गए।

14:29 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: विपक्ष को दी ये नसीहत

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: उन्होंने कहा, "जनता के मुद्दों से जुड़े अहम सवाल सरकार से पूछना विपक्ष का काम है। कभी-कभी हमारे विपक्षी सदस्य पूछते रहते थे कि हमारे कितने विमान मार गिराए गए, लेकिन उन्होंने कभी यह नहीं पूछा कि हमारी सेना ने कितने पाकिस्तानी विमान मार गिराए। अगर आपको सवाल पूछना है, तो यह पूछिए कि क्या इस ऑपरेशन में हमारे किसी सैनिक को नुकसान पहुँचा है, तो जवाब है नहीं।"

14:27 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: राजनाथ सिंह ने विपक्ष को जमकर लगाई लताड़

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष को बताया कि, आपको क्या-क्या प्रश्न पूछना चाहिए।

14:23 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: PM Modi ने सेना के जवानों से की मुलाकात

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: उन्होंने कहा, "हमारा उद्देश्य किसी जमीन पर कब्जा करना नहीं था। सशस्त्र बलों को अपने लक्ष्यों की पहचान करने और उन पर हमला करने की पूरी आजादी दी गई थी। पाकिस्तान ने हमारे डीजीएमओ से बात की और कहा, "अभी रुको।"

14:21 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: ऑपरेशन सिंदूर समाप्त नहीं हुआ - राजनाथ सिंह

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। अभी रोका गया है। अगर पाकिस्तान ने कोई भी दुस्साहस किया तो इसे फिर से शुरू कर दिया जाएगा।

14:19 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: ऑपरेशन सिंदूर की एक-एक डिटेल

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: भारतीय वायुसेना ने मुरीदके और बहावलपुर कैंपों के केंद्रों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। पूरा ऑपरेशन 22 मिनट के अंदर पूरा कर लिया गया। हमारे पास हमले के सबूत हैं। 7 मई, 2025 को, हमले के तुरंत बाद, भारत के डीजीएमओ ने पाकिस्तान के डीजीएमओ से संपर्क कर ऑपरेशन के पीछे के तर्क और तथ्य बताए। यह भी स्पष्ट किया गया कि यह हमला तनाव बढ़ाने वाला नहीं था। हालांकि, पाकिस्तान ने तर्क को समझने से इनकार कर दिया और स्थिति को और बिगाड़ने की कोशिश की। इसके बाद उन्होंने आगे कहा कि.,  "एस-400, आकाश मिसाइल प्रणाली और वायु रक्षा प्रणाली अत्यधिक प्रभावी साबित हुई हैं। हमारी कार्रवाई पूरी तरह से आत्मरक्षा में थी।"

14:18 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: राजनाथ सिंह ने स्वीकारी ये बात

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: राजनाथ ने लोकसभा में कहा, "आतंकवादी शिविरों पर भारत के हमलों के बाद भारतीय डीजीएमओ ने पाकिस्तानी डीजीएमओ को सूचित किया और कहा कि हम मामले को बढ़ाना नहीं चाहते।"

14:16 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: 22 मिनट के अंदर खत्म हुआ ऑपरेशन सिंदूर- राजनाथ सिंह

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: राजनाथ ने लोकसभा में कहा, ‘‘पूरा ऑपरेशन 22 मिनट के अंदर खत्म कर दिया गया और हमने आतंकवादियों को उनके घरों में घुसकर मार गिराया।’’

14:13 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: ऑपरेशन सिंदूर की एक-एक डिटेल देश को दे रहे राजनाथ सिंह

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक-एक डिटेल देश के सामने रख रहे है।

14:10 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: आतंकियों को घर में घुसकर मारा: राजनाथ सिंह

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा, "मैं उन सैनिकों को नमन करता हूँ, जिन्होंने भारत की अखंडता के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। यह सिर्फ एक सैन्य अभियान नहीं था, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ एक निर्णायक प्रदर्शन था।"

14:05 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: सदन को संबोधित कर रहे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सदन को संबोधित कर रहे है। ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू हो चुकी है।

14:01 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: सांसदों को संबोधित कर रहे किरेन रिजिजू

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने के लिए किरेन रिजिजू विपक्ष के सांसदों से अनुरोध कर रहे हैं।

13:58 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: थोड़ी देर में शुरू होगी लोकसभा की कार्यवाही

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: थोड़ी देर में लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने वाली है।

13:56 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने क्या कहा?

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने सोमवार को आरोप लगाया कि सरकार ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा नहीं चाहती। उन्होंने दावा किया कि विपक्षी सांसदों को लोकसभा में बोलने नहीं दिया गया।

उन्होंने कहा कि वे बहस में हिस्सा लेना चाहते थे और "किसी भी विपक्षी सांसद ने तख्तियाँ नहीं उठाईं और न ही सदन के वेल में प्रवेश किया, फिर भी सदन स्थगित कर दिया गया।"

13:52 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: ऑपरेशन सिंदूर पर बहस लेकिन SIR पर मिले आश्वासन - कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को कहा कि विपक्ष पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर पर बहस के लिए तैयार है, हालांकि, वे बिहार एसआईआर पर बहस के लिए सरकार से आश्वासन चाहते हैं।

13:49 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: भाजपा सांसद ने विपक्ष पर बोला हमला

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल ने बिहार एसआईआर पर बहस की विपक्ष की नई मांग की निंदा करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर बहस के लिए समय आवंटित किया गया है, इसलिए एसआईआर पर चर्चा की कोई आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने कहा, "16 घंटे तय हो चुके हैं और वक्ताओं के नाम भी तय हो चुके हैं। तो आज एसआईआर पर चर्चा का क्या मतलब है? सदन का पूरा एक हफ्ता बर्बाद हो गया। वे आज एसआईआर पर क्या चर्चा करना चाहते हैं?"

13:46 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: टीएमसी सांसदों ने SIR पर चर्चा की मांग की

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने सोमवार को सरकार से यह आश्वासन मांगा कि ऑपरेशन सिंदूर पर बहस खत्म होने के बाद सदन में एसआईआर पर चर्चा कराई जाएगी। उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि सरकार आश्वासन दे कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद एसआईआर पर चर्चा कराई जाएगी। हम एसआईआर पर चर्चा चाहते हैं।"

13:44 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: आज चर्चा होकर रहेगी- राजनाथ सिंह

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: विपक्ष के भारी हंगामे की वजह से लगातार सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ रहा है। इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि, आज चर्चा होकर रहेगी।

13:00 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: लोकसभा की कार्यवाही शुरू

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला सांसदों से सदन चलने देने का आग्रह कर रहे हैं। अखिलेश यादव को कहा कि, आप सांसदों को सदन थोड़ा समझाकर भेजा करिए।

12:53 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: पाकिस्तान की भाषा न बोले विपक्ष- किरेन रिजिजू

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: किरेन रिजिजू ने कहा, "विपक्षी दल सरकार से ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा से पहले एसआईआर पर चर्चा का आश्वासन चाहते हैं। विपक्ष चर्चा से 10 मिनट पहले एक नई मांग लेकर आया है। यह सही नहीं है। किसी भी विपक्षी दल को पाकिस्तान की भाषा नहीं बोलनी चाहिए।"

12:42 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: मैं सदन में बोलूंगा- राहुल गांधी

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू होने से पहले लोकसभा को दोपहर 1 बजे तक के लिए स्थगित कर दिए जाने के बाद कहा, "अगर मुझे बोलना होगा, तो मैं अंदर (सदन में) बोलूंगा। मुझे इसकी (लोकसभा के स्थगित होने की) जानकारी है।"

#WATCH | "If I speak it will be inside (the House)...I am aware of that (adjournment of Lok Sabha)..My opportunity is inside," says Congress MP & LoP Lok Sabha Rahul Gandhi after Lok Sabha adjourned till 1300 hours before commencement of discussion on Operation Sindoor. pic.twitter.com/1AjkiXntUu

— ANI (@ANI) <a href="

11:35 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: विपक्ष के रवैये से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला नाराज

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: आज सुबह 11 बजे से लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई। इसके बाद प्रश्नकाल का सिलसिला शुरू हुआ, लेकिन दूसरी तरफ विपक्ष का हंगामा लगातार जारी रहा। इसके बाद, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि, आखिर आप सदन क्यों नहीं चलने देना चाहते। इसके बाद उन्होंने राहुल गांधी को संबोधित करते हुए कहा कि, क्या आप अपने सांसदों को कागज की तख्तियां फेंकने के लिए लेकर आए हैं।

11:31 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद भवन के लिए हुए रवाना

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने आवास से संसद भवन के लिए रवाना हुए। रक्षा मंत्री आज दोपहर 12 बजे लोकसभा को संबोधित करेंगे।

#WATCH | Delhi | Defence Minister Rajnath Singh leaves from his residence for the Parliament.

The Defence Minister will address the Lok Sabha at 12 pm today pic.twitter.com/ANs0C6mKgL

— ANI (@ANI) <a href="

10:49 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: चिदंबरम ने पाकिस्तान को क्लीन चिट दे दी है-शिवसेना नेता संजय निरुपम

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: शिवसेना नेता संजय निरुपम ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने "पहलगाम के आतंकवादियों के पाकिस्तान से आने का कोई सबूत नहीं है" वाली टिप्पणी करके पाकिस्तान को क्लीन चिट दे दी है। निरुपम ने ट्वीट किया, "चिदंबरम साहब ने पाकिस्तान को क्लीन चिट दे दी है। क्या कांग्रेस आज ऑपरेशन सिंदूर पर इसी लहजे में बहस करेगी?"

अगर ये वीडियो सही है तो,
चिदंबरम साहब ने पाकिस्तान को क्लीन चिट दे दी है।
क्या कांग्रेस आज इसी टोन में ऑपरेशन सिंदूर पर डिबेट करने जा रही है ?
अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने का ताज़ा दृष्टान्त !#OperationSindoor #PahalgamTerrorAttack #parliamentmonsoonsession pic.twitter.com/ulGThmtcPa

— Sanjay Nirupam (@sanjaynirupam) <a href="

10:47 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: भाजपा ने चिदंबरम की 'पहलगाम के आतंकवादियों के पाकिस्तान से आने का कोई सबूत नहीं' वाली टिप्पणी पर उनकी आलोचना की


Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: भाजपा ने पी. चिदंबरम द्वारा एक साक्षात्कार में दिए गए इस बयान पर कांग्रेस की कड़ी आलोचना की है कि "पहलगाम के आतंकवादियों के पाकिस्तान से आने का कोई सबूत नहीं है"। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि कांग्रेस एक "देशद्रोही संगठन" बन गई है।

10:47 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: इंडिया ब्लॉक की बैठक समाप्त, बिहार एसआईआर मुद्दे पर रहेगा ध्यान: सूत्र


 Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: इंडिया ब्लॉक की बैठक समाप्त हो गई। सूत्रों के अनुसार, बिहार एसआईआर मुद्दे पर राज्यसभा और लोकसभा में हंगामा होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर पर बहस के दौरान लोकसभा दोपहर में चलेगी।

10:35 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: विपक्ष को राष्ट्रीय हित को नुकसान पहुँचाने वाली कोई बात नहीं बोलनी चाहिए: रिजिजू


 Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates:  ऑपरेशन सिंदूर पर बहस से पहले किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष को संसद में ऐसा कुछ नहीं बोलना चाहिए जिससे भारत के राष्ट्रीय हित को नुकसान पहुँचे। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा कुछ भी नहीं बोलना चाहिए जो "पाकिस्तान के पक्ष में" हो। उन्होंने कहा, "सभी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भारतीय सेना की गरिमा और भावना का सम्मान किया जाए - साथ ही देश के दुश्मनों को विपक्षी नेताओं द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली अभद्र भाषा का फायदा नहीं उठाना चाहिए।"

10:34 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: राजद ने बैठक में पूछा, कांग्रेस सदन में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन पर क्यों ज़ोर दे रही है



Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: सूत्रों के अनुसार, राजद ने बैठक में सवाल उठाया कि कांग्रेस और अन्य दल ऑपरेशन सिंदूर पर बहस के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के बोलने पर ज़ोर क्यों दे रहे हैं, "क्योंकि वह विपक्ष को कुचल देंगे"।

10:06 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: खुफिया विफलता सरकार को घेरने की कोशिश करेगा विपक्ष


Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: पहलगाम आतंकी हमले से पहले "खुफिया विफलता" को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश करेगा।

10:03 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: ऑपरेशन सिंदूर पर बहस के दौरान सरकार के मुख्य बिंदु क्या हैं?


Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: इस बहस के दौरान सरकार इस बात पर ज़ोर दे सकती है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद, लगभग पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी थी और इस आतंकी हमले की निंदा की थी। सरकार इस बात पर ज़ोर दे सकती है कि विभिन्न देशों ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने के भारत के अधिकार का समर्थन किया। अमेरिका ने भी पहलगाम हमले की "जघन्य" निंदा की और लश्कर-ए-तैयबा के एक प्रतिनिधि संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया, जो भारत के लिए एक बड़ी कूटनीतिक जीत है।

10:01 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: ऑपरेशन सिंदूर बहस पर शामिल होने से शशि थरूर ने किया मना-सूत्र

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: कांग्रेस के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने शशि थरूर को ऑपरेशन सिंदूर पर बहस में शामिल होने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।लोकसभा में बहस के लिए कांग्रेस को लगभग 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया गया है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई बहस की शुरुआत करेंगे।

10:01 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: इंडिया ब्लॉक की आज सुबह 10 बजे बैठक होगी


Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: संसद में बहस से पहले इंडिया ब्लॉक की पार्टियाँ आज सुबह 10 बजे बैठक करेंगी ताकि ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए अपनी रणनीति को अंतिम रूप दिया जा सके।

10:00 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates:गौरव गोगोई कांग्रेस की ओर से बहस की शुरुआत करेंगे

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: गौरव गोगोई कांग्रेस की ओर से बहस की शुरुआत करेंगे, राहुल गांधी कल बोल सकते हैं कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई लोकसभा में पार्टी की ओर से बहस की शुरुआत करेंगे, और विपक्ष के नेता राहुल गांधी कल सदन में बोल सकते हैं।

09:41 (IST) 28 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates:ऑपरेशन सिंदूर पर बोली प्रियंका चतुर्वेदी


Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा है कि संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर होने वाली बहस पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुए कई घटनाक्रमों पर केंद्रित होगी।

उन्होंने कहा कि पहलगाम में जिस तरह से लोगों की हत्या की गई, आतंकवादी भारत में ध्रुवीकरण चाहते थे, लेकिन देश के लोग एकजुट रहे।उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान को दंडित करने के लिए कई कदम उठाए, जिनमें सिंधु जल संधि को स्थगित करना, ऑपरेशन सिंदूर शुरू करना और पाकिस्तानी चैनलों और प्रभावशाली लोगों के अकाउंट पर प्रतिबंध लगाना शामिल है।

उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "हमने दुनिया भर में बहुपक्षीय प्रतिनिधिमंडल भेजे, लेकिन वे चार आतंकवादी अभी भी फरार हैं। हम उन्हें अभी तक नहीं ढूंढ पाए हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वे संबंधों को सामान्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अगर भारत और पाकिस्तान दुनिया में कहीं भी एक-दूसरे के खिलाफ क्रिकेट मैच खेलते हैं, तो यह देश के हितों के खिलाफ होगा।"