Live

Parliament Budget Session 2026 Day 6 Highlights: लोकसभा की कार्यवाही स्थगित, टला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन; कई मुद्दों पर भिड़े सत्ता-विपक्ष

🕒 Updated: February 5, 2026 06:48:09 AM IST

Parliament Budget Session 2026 Day 6 Live: 28 जनवरी, 2026 को शुरू हुआ बजट सत्र 2026 बुधवार (04 फरवरी, 2026) को छठे दिन बहुत ही हंगामेदार रहा. हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. ऐसे में पीएम मोदी का संबोधन नहीं हो पाया. पीएम मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देने वाले थे. इसके लिए 5 बजे का समय तय था. हंगामा देखते हुए लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.  इससे पहले बुधवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच नोकझोंक देखने को मिली. हुआ यूं कि संसद परिसर में कांग्रेस नेता ने उन्हें गद्दार कहकर संबोधित किया और उसके जवाब में बिट्टू ने कांग्रेस नेताओं को देश के दुश्मन बताया. रवनीत बिट्टू का कहना है कि गांधी परिवार ही सिखों के अपमान के लिए जिम्मेदार है. पंजाब में गुरुद्वारों में आग लगाई गई है. ऐसे लोगों से यह सिख हाथ नहीं मिलाता. देश के खिलाफ यह लोग ऐसी बातें करते हैं और खुद मुझे बोलते हैं. संसद के मकर द्वार पर बुधवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोकझोंक सामने आई. राहुल गांधी ने बिट्टू को गद्दार कहा तो बिट्टू ने उन पर देशद्रोही होने का आरोप लगाया और गांधी परिवार पर पंजाब व सिखों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए.

28 जनवरी, 2026 को शुरू हआ बजट सत्र 2026 बुधवार (04 फरवरी, 2026) को छठे दिन में प्रवेश कर गया. बुधवार को दिन इसलिए भी अहम है, क्योंकि संसद में छठे दिन की कार्यवाही के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे.
28 जनवरी, 2026 को शुरू हआ बजट सत्र 2026 बुधवार (04 फरवरी, 2026) को छठे दिन में प्रवेश कर गया. बुधवार को दिन इसलिए भी अहम है, क्योंकि संसद में छठे दिन की कार्यवाही के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे.

कई मुद्दों पप मंगलवार को भी हंगामा नहीं थमा था, जो बुधवार को भी जारी रही. वहीं राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों का कहना है कि संसद में इस मुद्दे पर सवाल पूछने का अधिकार होना चाहिए. विपक्ष ने आवाज दबाए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चर्चा से भाग रही है और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे अहम मसलों पर चर्चा नहीं करना चाहती. वहीं, सत्ता पक्ष का कहना है कि यह सब भारत को बदनाम करने की साजिश के तहत किया जा रहा है. 

Parliament Budget Session 2026 Day 6 Live: संसद का बजट सत्र जारी है, लेकिन रोजाना कई अहम मुद्दों पर विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच हंगामे के चलते सदन की कार्रवाई बाधित हो रही है.

Live Updates

  • 12:50 (IST) 04 Feb 2026

    Parliament Budget Session 2026 Day 6 Live: केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल अमेरिका-भारत के बीच ट्रेड डील को लेकर दिया बयान

    Parliament Budget Session 2026 Day 6 Live: केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में बयान देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति दोनों के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई है. दोनों देश अपने अपने देशों के हितों का ध्यान रखते हुए डील कर रहे हैं. कई दौर की बातचीत और विचार विमर्श के बाद मसौदे को अंतिम रूप दिया है. दो फरवरी को पीएम मोदी और ट्रंप के बीच बात हुई. उसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 18 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की. यह समझौता भारतीय निर्यातकों को लाभ पहुंचाएगा. खाद्य और कृषि क्षेत्र में भारत की संवेदनशीलता का ध्यान रखा गया है. एमएसएमई और लघु उद्योगों की प्रतिस्पर्धा और मौके बढ़ाएगा.

  • 12:03 (IST) 04 Feb 2026

    Parliament Budget Session 2026 Day 6 Live: होनी चाहिए विपक्ष के व्यहार की निंदा: सपा प्रमुख अखिलेश यादव

    Parliament Budget Session 2026 Day 6 Live: विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा कि उनके व्यवहार की जितनी निंदा की जाए कम है। इस तरह का व्यवहार अगर एक सांसद करें तो बहुत शर्मनाक है.

  • 11:08 (IST) 04 Feb 2026

    Parliament Budget Session 2026 Day 6 Live: भाजपा नहीं चाहती संसद में चर्चा हो: सपा प्रमुख अखिलेश यादव

    Parliament Budget Session 2026 Day 6 Live: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की कोशिश रहती है कि चर्चा ना हो. ये हम लोगों ने देखा कि जिस समय चीन के सवाल पर विपक्ष के नेता और अन्य दल जानकारी हासिल करना चाहते थे भाजपा पीछे हट गई है. इस बात को हम कई बार दोहराते हैं चीन के साथ हमारे संबंध कैसे हो उस पर हमेशा विचार करके फैसले लेने चाहिए. हमने बहुत सारी जमीन खोई है, पहले भी खोई है और बाद में फिर हमने जमीन खो दी। फौज के लोग क्या कहते हैं वो पक्ष आए और देश की जनता जाने.

  • 11:02 (IST) 04 Feb 2026

    Parliament Budget Session 2026 Day 6 Live: विपक्ष के 8 सांसद हुए निलंबित

    Parliament Budget Session 2026 Day 6 Live: लोकसभा में मंगलवार को उस वक्त सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच टकराव का नया मोर्चा खुल गया, जब आसन के समीप कागज उछालने के मामले में 8 विपक्षी सांसदों को वर्तमान बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया. कांग्रेस के 7 सदस्यों और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक सांसद को सदन से निलंबित किया गया है. 

  • 10:16 (IST) 04 Feb 2026