Live

Parliament Budget Session 2026 Day 5 Live: लोकसभा में हंगामे के कारण 6 सांसद किए गए निलंबित

Updated: February 3, 2026 03:36:15 PM IST
लोकसभा और राज्यसभा में बजट सत्र 2026 जारी है. लगातार दूसरे दिन मंगलवार (03 जनवरी, 2026) को लोकसभा में होने वाली कार्यवाही के दौरान सदन में हंगामा होना तय माना जा रहा है.

Parliament Budget Session 2026 Day 5 Live : लोकसभा और राज्यसभा में बजट सत्र 2026 जारी है. लगातार दूसरे दिन मंगलवार (03 जनवरी, 2026) को लोकसभा में होने वाली कार्यवाही के दौरान सदन में हंगामा हुआ. लोकसभा में विपक्षी दलों के सांसदों की तरफ से नारेबाजी और शोर 12 बजे कार्यवाही शुरू होने के बाद भी जारी रहा. ऐसे में स्पीकर की जगह पीठासीन सभापति कृष्णा प्रसाद तेनेट्टी की ओर से सांसदों से कार्यवाही शांतिपूर्ण तरीके से चलाने में मदद करने की अपील की गई. इसका कोई असर नहीं होता देखकर उन्होंने 12.12 बजे कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी. अब 2 बजे दोबारा लोकसभा की कार्यवाही शुरू होगी. सोमवार को इसकी शुरुआत केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने की थी. इस दौरान राहुल गांधी ने एक विवादित किताब का जिक्र कर सदन के माहौल को गरमा दिया. मंगलवार को भी भारत-चीन सीमा सुरक्षा के साथ-सात अन्य रणनीतिक मुद्दों को लेकर लोकसभा में माहौल गरमा जा सकता है. यही कारण है कि बजट सत्र के तहत संसद की मंगलवार (03 फरवरी, 2026) को होने वाली कार्यवाही के दौरान एक बार फिर तीखे हंगामे के आसार हैं. इससे पहले सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा चीन से जुड़े मुद्दे पर एक मैगज़ीन की रिपोर्ट का हवाला देने की कोशिश के बाद लोकसभा में नया विवाद खड़ा हो गया.  राजनाथ सिंह और अमित शाह ने राहुल गांधी के बयान और तर्क का विरोध करते हुए कहा कि यह बेवजह का मुद्दा है. जानकारों का कहन है कि जिस रिपोर्ट का राहुल गांधी उल्लेख कर रहे है. उसमें एक अप्रकाशित पुस्तक से जुड़े कुछ कथित कोट शामिल हैं. यह अलग बात है कि सोमवार को स्पीकर ओम बिड़ला ने इसे सदन के नियमों के विरुद्ध बताते हुए राहुल गांधी को इससे बचने की राय दी थी. विपक्ष का कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा और चीन जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा से रोकना उचित नहीं है, वहीं किरेन रिजूजू ने कहा कि भारत के खिलाफ साजिश रची जा रही है. इस पर अधिक हंगामा हुआ तो पहले स्पीकर ने कार्यवाही को शाम 4 बजे तक स्थगित किया. दोबारा कार्यवाही शुरू होते ही राहुल गांधी ने वही मुद्दा दोबारा उठाया. इससे एक बार फिर शोर-गुल शुरू हो गया और स्पीकर ने अंततः लोकसभा की कार्यवाही  मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी.

Summary: Parliament Budget Session 2026 Day 5 Live: राहुल गांधी के बयान के बाद संसद की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी. मंगलवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव जारी है.

Live Updates

15:35 (IST) 03 Feb 2026

Parliament Budget Session 2026 Day 5 Live: लोकसभा में हंगामे के कारण 6 सांसद किए गए निलंबित

Parliament Budget Session 2026 Day 5 Live: लोकसभा में हंगामे और चेयर की तरफ कागज़ फेंकने की घटना के सिलसिले में हिबी ईडन, अमरेंद्र सिंह, राजा वारिंग, मणिक्कम टैगोर, गुरजीत सिंह औजला और किरण कुमार रेड्डी समेत छह विपक्षी सांसदों को इस सत्र के बाकी समय के लिए सस्पेंड कर दिया गया है.

12:27 (IST) 03 Feb 2026

Parliament Budget Session 2026 Day 5 Live: व्यापार समझौते पर सरकार बयान जारी करेगी और इस पर करेगी चर्चा: जेपी नड्डा

Parliament Budget Session 2026 Day 5 Live: राज्यसभा में विपक्षी सांसदों द्वारा भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का मुद्दा उठाने पर भाजपा नेता जेपी नड्डा ने कहा कि सोमवार देर रात अमेरिकी राष्ट्रपति ने टैरिफ पर ट्वीट किया और पीएम मोदी को सच्चा दोस्त बताया. इसके बाद पीएम ने ट्वीट करके अमेरिकी राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया और व्यापार के बारे में बात की. सरकार इस व्यापार समझौते पर खुद से एक बयान जारी करेगी और इस पर चर्चा भी करेगी.. जब सरकार विस्तार से बयान देने के लिए तैयार है, तो कांग्रेस और INDI गठबंधन का यह रवैया गलत है. यह उनकी निराशा है जो बोल रही है.

12:18 (IST) 03 Feb 2026

Parliament Budget Session 2026 Day 5 Live: भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर सारा देश उत्साहित : कंगना रनौत

Parliament Budget Session 2026 Day 5 Live:  भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर सारा देश उत्साहित है. प्रधानमंत्री ने भारत के लिए इतनी बड़ी डील क्रैक की है. उनके संयम, आचरण, धैर्य की जितनी प्रशंसा करें उतनी कम है.

11:15 (IST) 03 Feb 2026

Parliament Budget Session 2026 Day 5 Live: वाराणसी में अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति तोड़ने को लेकर संसद परिसर में सपा नेताओं का विरोध प्रदर्शन

Parliament Budget Session 2026 Day 5 Live: समाजवादी पार्टी के सांसदों ने वाराणसी में अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति तोड़े जाने के विरोध में प्रदर्शन किया. सपा नेताओं ने कहा कि इस पर प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए. 

11:00 (IST) 03 Feb 2026

Parliament Budget Session 2026 Day 5 Live: भारत-US व्यापार समझौते पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस

Parliament Budget Session 2026 Day 5 Live: कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है. बताया जा रहा है कि इस मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष के बीच हंगामा भी हो सकता है. 

10:43 (IST) 03 Feb 2026