Home > अजब गजब न्यूज > ठाणे के रिहायशी इलाके में सरेआम कुत्ते को उठा ले गया तेंदुआ, CCTV फुटेज से मचा हड़कंप; अंधेरा होते ही घरों में कैद हो रहे लोग

ठाणे के रिहायशी इलाके में सरेआम कुत्ते को उठा ले गया तेंदुआ, CCTV फुटेज से मचा हड़कंप; अंधेरा होते ही घरों में कैद हो रहे लोग

इलाके में इसलिए भी हड़कंप मचा हुआ है क्योंकि CCTV फुटेज में तेंदुआ एक कुत्ते को ले जाते दिख रहा है. इस मामले में कई चौंकाने वाली बात सामने आई हैं.

By: Kajal Jain | Published: May 31, 2026 2:36:28 PM IST



महाराष्ट्र के ठाणे शहर के निवासी डर में जी रहे हैं. यहां इंदिरानगर इलाके में तेंदुए की मौजूदगी ने पूरे इलाके में कोहराम मचा दिया है. सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज से पता चला है कि पिछले पांच दिनों से तेंदुए के इलाके में एक खूंखार तेंदुआ घूम रहा है. कुछ लोगों ने तेंदुए को पेड़ की झाड़ियों के बीच बैठे हुए भी देखा है. इस मामले में संज्ञान लेकर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चालू कर दिया.

वन विभाग ने जारी की चेतावनी

ठाणे में शनिवार शाम को एसजीएनपी सीमा से सटे वागले एस्टेट के इंदिरा नगर इलाके में तेंदुआ दिखने पर हड़कंप मच गया. वन विभाग के अधिकारियों ने बचाया कि तेंदुआ अपने की इलाके में था, वो अपनी सीमा से बाहर नहीं आया. लेकिन स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए शाम होने के बाद और सुबह होने से पहले अंधेरे में निकलने के लिए मना किया है.

कुत्ते को ले जाते दिखा तेंदुआ

जहां वन विभाग के अधिकारियों ने सावधानी बरतने की चेतावनी दी है तो वहीं इस घटना से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज से रहवासियों में डर फैल गया है. ऐसे दो वीडियो सामने आए हैं, जिसमें तेंदुआ पेड़ पर बैठा दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरे CCTV फुटेज में एक कुत्ते को ले जाता नजर आ रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि तेंदुआ किसी बीमारी का शिकार हो सकता है, क्योंकि वो सीसीटीवी फुटेज में लंगड़ाकर चल रहा है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेंदुए को देखते ही कुछ लोगों ने शोर मचा दिया था, जिसके बाद वो रिहायशी इलाके से भाग गया है. हालांकि वन विभाग की टीम रविवार को एक बार फिर तेंदुए की वर्तमान लोकेशन का पता लगाने की बात कही है.

ये भी पढ़ें:- ज्वेलरी शॉप में डाका डालने पहुंचा ‘काले मुंह का लंगूर’, सोने-चांदी पर हाथ साफ करने की थी तैयारी; CCTV फुटेज देख पुलिस भी हैरान!

Advertisement