Social Media Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक लड़के की तीन गर्लफ्रेंड के बारे में गजब तरीके से खुलासा हुआ है. इसके बाद देखते ही देखते हंगामा होने लगा. हालांकि लोग इस मामले में काफी दिलचस्पी ले रहे हैं और अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर जमकर वीडियो शेयर कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी रहे हैं. कहा जा रहा है कि एक लड़का अपनी तीसरी गर्लफ्रेंड के साथ गोवा जाने के लिए फ्लाइट में बैठा था. इसी फ्लाइट में उसकी पहली और दूसरी गर्लफ्रेंड भी मौजूद थीं. इसके बाद जो हुआ वो देखने लायक था.
वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का और एक लड़की आपस में लड़ रहे थे. इसी दौरान एयर होस्टेस उन्हें चुप होने को कहती है, लेकिन दोनों चुप नहीं होते हैं और लड़ते रहते हैं. लड़का कहता है, ‘सबको खिला रहा हूं और सबको खुश रख रहा हूं न, तो तुम लोगों को क्या दिक्कत है?’ एयरहोस्टेस जब उसे कहता है कि ये उनका पर्सनल मैटर है, तो लड़का गुस्से में कहता है, ‘क्या पर्सनल मैटर आपकी एयरलाइन्स को क्या मेरी ही गर्लफ्रेंड्स रह गई थीं भरने को.’ इसके बाद उसकी तीसरी गर्लफ्रेंड और दूसरी गर्लफ्रेंड में बहस होने लगी, तो उसे देख लड़का गुस्से में कहता है कि तुम रह गई हो, तुम भी बोल लो.
ये वीडियो है pic.twitter.com/osBjpgewxd
— Jitendra Verma (@jeetusp) May 6, 2026
जमकर कमेंट्स कर रहे यूजर्स
इसके बाद क्या था, लड़ाई-झगड़ा, मारपीट, रोना-धोना जैसे तमाम बवाल, देखते हुए तीनों को फ्लाइट से उतार दिया गया. हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद फैंस इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘किसी को एक नहीं मिल रही और ये तीन लेकर घूम रहा है.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘भाई गोवा घूमने जा रहा था और किस्मत ने इसका लाइव ऑडिशन करा दिया. एक साथ तीन गर्लफ्रेंड्स आ गईं, तो फ्लाइट तो छूटनी ही थी.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘रिश्तों में ईमानदारी न हो तो अंत में सुकून नहीं, सिर्फ हंगामा ही बचता है.’
ये भी पढ़ें: ना डर, ना शर्म! कॉलेज से सस्पेंड के बाद भी हंस रही युवती; जूनियर छात्रा संग की थी मारपीट, गाली-गलौच