सोशल मीडिया पर रोजाना हज़ारों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर मुंह से सिर्फ एक ही शब्द निकलता है कि ‘भाई साहब! ये कैसे कर दिया?’ हाल ही में इंटरनेट पर Indian Railways से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो गर्दा उड़ा रहा है, जिसे देखकर आप भी मान जाएंगे कि अगर भारत के लोगों में एक जुटता हो जाए तो ट्रेन क्या पहाड़ भी हिला सकते हैं. हुआ ये कि एक रेलवे प्लेटफॉर्म पर दूसरे यात्रियों की तरह ही, एक महिला अपने भारी-भरकम लोहे का बक्सा लाती है और ट्रेन के अंदर चढ़ाने की कोशिश करती है, लेकिन जिस लोहे के बक्से को देखकर ही अच्छे-अच्छे कुलियों के पसीने छूट जाएं, उसे महिला अपने सिर पर उठा लेती है. ये पूरा नजारा आपके होश उढ़ा देगा.
प्लेटफॉर्म पर नया ‘मिशन इंपॉसिबल’
वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि यात्रियों का झुंड एक पैसेंजर ट्रेन के गेट पर खड़ा है, जबकि दो महिलाएं लोहे का भारी-भरकम ट्रंक में धकेलती नजर आ रही हैं. अब मुसीबत ये थी कि ट्रेन में कोई अलग से लगेज बोगी या कार्गो स्पेस तो था नहीं, इसलिए महिलाएं जनरल कोच के उसी तंग दरवाजे से बक्से को अंदर ले जाने की कोशिश करती है जिससे 2 लोग भी एक साथ अंदर नहीं जा पाते.
जब फेल होने लगा ‘टीम वर्क’
वीडियो में एक तरफ दोनों महिलाएं बक्से को ट्रेन के अंदर ले जाने की मशक्कत करती हैं तो वहां खड़े यात्री अपनी बारी का इंतजार करते नजर आ रहे हैं. बक्सा इतना बड़ा होता है कि महिलाएं भी समझ जाती हैं कि ये ट्रेन अंदर नहीं जा पाएगा.घंटों तक चली मशक्कत के बाद एक यात्री दोनों महिलाओं को आगे जाने को कहता है और महिलाएं संदूक को चारों तरफ से घुमा-घुमाकर उठाने की कोशिश करती हैं.
महिला ने दिखाया ‘बाहूबल’
बक्से को ट्रेन के अंदर रखने का प्लान फेल हो जाता है और फिर महिला के दिमाग में आती है नई तरकीब. जब बक्सा अंदर नहीं जा रहा तो उठाकर दूसरी बोगी में ले जाते हैं. ऐसे में दोनों महिलाएं बक्से को सिर पर रखने की कोशिश करती है. यात्री भी महिलाओं को परेशान होते देख सहयोग करते हैं और बाहूबली साइज का संदूक महिला के सिर पर रखवा देते हैं. ये पूरा नजारा इतना हैरान करने वाला था कि कई यात्री ट्रेन में चढ़ना ही भूल जाते हैं और महिला के बाहूबल को देख आंखें फटी रह जाती हैं.
नेटिजन्स रह गए हैरान
ये वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से पोस्ट की गई है जिसे देखकर यूजर भी हैरान हैं. एक यूजर ने कमेंट किया है कि भारतीय नारी, सब पर भारी. जबकि अन्य यूजर ने लिखा है कि बक्से को ट्रेन की छत पर बांध दो. दोनों महिलाओं के इस व्यवहार पर कुछ लोगों ने चुटकी ली है और कुछ लोग यात्रियों की असुविधा को लेकर नाराजगी जता रहे हैं.
ये भी पढ़ें:- जिसने मुगलों को देखा, अंग्रेजों को खदेड़ा… वो 700 साल पुराना ‘लिविंग लेजेंड’ आज भी बिहार में सांस ले रहा है!