हमारे आस-पास न जाने कितनी महिलाएं ऐसी हैं, जिनकी सुबह घर के कामों से होती है और घर के काम खत्म होने के बाद ही रात होती है. दुनियाभर की जिम्मेदारियां उठाने वाली महिलाएं अपने बारे में कभी सोच ही नहीं पातीं. महिलाओं के जीवन की इस विडंबना को एक महिला ने ही सही तरीके से समझा और बना दिया समंदर के बीचोंबीच एक ऐसा आशियाना, जहां न बच्चों का शोर है, न ही परिवार वालों की जिम्मेदारी, न मर्दों की चिंता और न ही ऑफिस के ईमेल्स और मीटिंग की टेंशन. फिनलैंड के नजदीक समंदर की कोमल लहरों के बीच हरियाली से लहलहाने वाला ये आइलैंड सिर्फ और सिर्फ महिलाओं को तवज्जो देता है.
यहां पुरुषों को किसी भी कीमत पर एंट्री नहीं मिलती. पूर्ण प्रतिबंध. वो भी इसलिए, ताकि महिलाएं अपने आप से जुड़ सकें और अपनी उस शक्ति को पहचान सकें, जो घर-समाज की जिम्मेदारियों के बीच कहीं खो गई है. यदि आप भी एक दिन इस आइलैंड पर जाना चाहती हैं तो पहले इसकी खूबियां और यहां जाने का तरीका जान लीजिए-
महिलाओं का स्वर्ग
ऐसे तो धरती पर न जाने कितनी स्वर्ग सी सुंदर जगहें हैं, लेकिन वहां महिलाओं को सुकून मिलता है या नहीं. इस बात की गारंटी का नहीं पता, इसलिए पूर्व टेक सीईओ क्रिस्टीन रोथ ने फिनलैंड के साउथ में स्थित एक 8.4 एकड़ में फैला पूरा आइलैंड ही खरीद लिया, जो हरियाली और खूबसूरत समुद्री बीच से घिरा है. ये बीच अपनी शांति और लग्जरी के लिए फेमस है. यहां महिलाओं को एक स्पेशल बोट से एंट्री करनी होती है.
क्यों खास है ये आइलैंड?
क्रिस्टीना रोथ ने साल 2017 में आइलैंड का नाम Super She रखा, जो महिलाओं को आराम करने, तरोताजा होने, खुद से जुड़ने, सुरक्षित महसूस करने और लाइफ का आनंद लेने का आजाद प्लेटफॉर्म है. आप इसे वेलनेस रिट्रीट आइलैंड भी कह सकते हैं. सुपर शी आइलैंड की एक ऑफिशियल वेबसाइट भी है, जिस पर बताया गया है कि आइलैंड पर योग, मेडिटेशन, हाइकिंग, कयाकिंग, वेलनेस वर्कशॉप, कुकिंग क्लास और माइंडफुल सेशन कराए जाते हैं. इस द्वीप पर आखिरी बार मर्दों की एंट्री सिर्फ कंस्ट्रक्शन के टाइम हुई थी, जब उन्होंने इस आइलैंड को बनाया. बस इसके बाद सुपर शी आइलैंड पर ‘नो मैन पॉलिसी’ लागू कर दी गई.
कैसे जा सकते हैं सुपर शी आइलैंड?
जैसा कि नाम से ही साफ है, सुपर शी यानी महिलाओं के लिए रिजर्व आइलैंड, लेकिन यहां एक बार में सिर्फ 8 से 10 महिलाओं को ही एंट्री मिलती है, ताकि उनकी प्राइवेसी मेंटेन रह सके. यहां महिलाओं को बतौर गैस्ट ट्रीट किया जाता है. जिसके रहने के लिए इको-फ्रैंडली कैबिन भी बनाए गए हैं, हालांकि यहां जाने के लिए आपको पहले से ही बुकिंग करानी होती है. पहले महिलाओं को सुपर शी की वेबसाइट पर अप्लाई करना होता है, जिसका बाद महिलाओं का सलेक्शन होता है.
ये भी पढ़ें:- पुरुष ही क्यों होते हैं गंजे, महिलाएं क्यों नहीं? ‘बाल गायब’ होने की ये वजह जानकर पकड़ लेंगे अपना सिर!