Home > अजब गजब न्यूज > जब भाई को गिरते देखा, तो खुद की जान दांव पर लगा दी; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रोंगटे खड़े करने वाला CCTV फुटेज!

जब भाई को गिरते देखा, तो खुद की जान दांव पर लगा दी; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रोंगटे खड़े करने वाला CCTV फुटेज!

सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं. 15 सैकेंड के इस वीडियो को कुछ लोग लापरवाही के कारण हुई घटना बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग बचाने वाले व्यक्ति की तारीफ कर रहे हैं. इस हादसे के पीछे का कारण जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे-

By: Kajal Jain | Last Updated: May 5, 2026 2:05:49 PM IST



सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसी वीडियो वायरल हो जाती हैं, जिनमें कैद घटना लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती है. ऐसी एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजी से शेयर की जा रही है, जिसमें एक व्यक्ति अचानक छत से नीचे गिर जाता है, दूसरी तरफ नीचे खड़ा शख्स बड़ी दुर्घटना को टालने के लिए उसे अपनी बांहों में कैद कर लेता है. ये घटना केरल की बताई जा रही है, जो सीसीटीवी में कैद होने के बाद वायर हो गई है.

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर जारी वीडियो के कैप्शन के अनुसार, ये घटना केरल के मलप्पुरम इलाके की है, जहां एक भाई छत पर चढ़के साफ-सफाई कर रहा है तो वहीं दूसरा भाई नीचे खड़े होकर इंस्ट्रक्शन दे रहा है. 15 सैकेंड की वीडियो से यह समझ आ रहा है कि साफ-सफाई के दौरान जैसे ही ऊपर खड़े भाई का पैर फिसलता है, वैसे ही नीचे खड़े दूसरे भाई के एक्सप्रेशन चेंज हो जाते हैं.

सतर्कता से टली घटना

इस घटना में नीचे खड़े भाई की बॉडी लैंग्वेज से लग रहा है, जैसे कोई अनहोनी होने वाली है. ऐसे में बिना सोचे वो आगे की ओर दौड़ता है और अपनी बाहें फैलाकर खड़ा हो जाता है. इसके बाद जो हुआ, वो किसी फिल्मी सीने से कम नहीं है. नीचे खड़ा भाई जैसे ही गिरने वाले शख्स को अपनी गोद में भरता है, दोनों जमीन पर गिर जाते हैं.

दोनों भाई सुरक्षित

घटना की वीडियो से ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे दोनों भाई एक दूसरे को किसी गेंद की तरह लिपटकर गिरे हों. हालांकि अगले ही क्षण दोनों भाई उठकर बैठ जाते हैं. ये क्षण इतना इमोशनल होता है कि बचाने वाला भाई रोने लगता है, जबकि दूसरा हिम्मत बांधे रखता है. 15 सैंकेड के इस वीडियो पर 4 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो को तेज से रीट्वीट किया जा रहा है.

इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया देखने लायक है. एक तरफ कुछ लोग लिख रहे हैं- भाई के जज़्बे को सलाम, तो एक यूजर ने लिखा है कि अपने तो अपने होते हैं.

ये भी पढ़ें:- Marriage Fraud: ₹200 के नोट ने खोली दूल्हे की पोल! दुल्हन ने विदाई से किया इनकार; ऐसे पकड़ में आया बारातियों का झूठ

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Advertisement