Home > अजब गजब न्यूज > Hanta Virus 2026: क्या चूहे फैलाएंगे अगली महामारी? TV सीरीज की क्लिप और पुराने ट्वीट्स से मची सनसनी, खुला बड़ा राज़!

Hanta Virus 2026: क्या चूहे फैलाएंगे अगली महामारी? TV सीरीज की क्लिप और पुराने ट्वीट्स से मची सनसनी, खुला बड़ा राज़!

सोशल मीडिया पर हंता वायरस का पैंडेमिक पहले ही कदम रख चुका है. लोग अपने पुरानी ट्वीट और मूवी क्लिप्स के जरिए महामारी के सच होने की भविष्यवाणी कर रहे हैं, जबकि WHO ने इन अफवाहों को सिरे से नकार दिया है. कुछ लोग हंता वायरल के पीछे कॉन्सपीरेसी थ्योरी की अटकलें लगा रहे हैं. आखिर क्या है पूरा मामला? अफवाहों को दरकिनार कर जानें पूरा सच-

By: Kajal Jain | Last Updated: May 10, 2026 3:15:38 PM IST



कोरोना महामारी का डर लोगों के दिल से निकला ही था कि हंसा वायरस ने पूरी दुनिया में सनसनी मचा दी. इंटरनेट पर भी हंता वायरस से जुड़ी चर्चाएं तेज हो गई हैं. लोग जानना चाहते हैं कि आखिर ये बीमारी कहां से आई, कैसे फैली और क्या ये धरती के विनाश का कारण बन सकती हैं? इस मामले में 2022 का एक पुराना ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 2026 में हंता वायरस फैलने की भविष्यवाणी की गई थी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिनों पहले ही MV Hondius क्रूज शिप पर हंता वायरस के मामले आए हैं, जिसमें एक महिला की मौत भी हुई है, जबकि 8 से ज्यादा बीमार और पूरा क्रूज निगरानी में हैं. इस घटना की गंभीरता को देखते हुए WHO ने भी चेतावनी जारी की है. यदि ऐसा है तो फिर वायरल ट्वीट के पीछे का सच क्या है? यहां जानिए- 

क्या है मामला?

डॉ. साइमन नाम के एक यूजर ने X पर वायरल हो रहे ट्वीट को रीपोस्ट करते हुए एक बड़ा खुलासा किया है. अपने X अंकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए यूजर ने बताया कि 2022 में soothsayar नाम के अकाउंट से 2022 में एक भविष्यावाणी की गई थी, जिसमें 2023  में कोरोना की समाप्ति और 2026 में हंता वायरस फैलने की बात लिखी है.

डॉ. साइमन नाम के यूरज ने बताया कि लोगों को ऐसी अफवाहों से बचना चाहिए, क्योंकि लोग सोशल मीडिया अकाउंट को प्राइवेट करके सैंकड़ों भविष्यवणियां पोस्ट करते हैं, लेकिन जब उनमें से कोई एक तुक्का सही जगह फिट बैठ जाता है तो बाकी भविष्यवाणियों की पोस्ट डिलीट कर देते हैं और घटना को वास्तविकता को रूप देने के लिए ऐसी पोस्ट लोगों को भेजने लगते हैं.

उन्होंने बताया कि लोगों ने पोप की मृत्यु, मशहूर हस्तियों की मृत्यु, युद्ध और अन्य बड़ी घटनाओं का पूर्वानुमान लगाकर ऐसी ही अफवाहें फैलाते हैं और स्कैम लोगों में सनसनी फैला देते हैं.

इंटरनेट पर हंता का खौफ

इंटरनेट पर मची हंता वायरस की सनसनी के बीच अमेरिकी साइंस फिक्शन थ्रिलर टीवी शो The X-Files की कुछ फुटेज वायरल हो रहे हैं, जिसमें हंता वायरस को साइलेंट वॉर का साइलेंट वेपन कहा गया है. इस क्लिप ने भी कॉन्पीरेसी थ्योरी को हवा दे दी है, हालांकि WHO और वैज्ञानिकों ने अफवाहों को इग्नोर करने और हंता वायरस के प्रति सावधानी बरतने को कहा है.

क्या सच में महामारी है हंता?

हंता वायरस से जुड़ी अफवाहों  के बीच एक 2012 का ट्वीट भी X पर छा रहा है, जिसमें जेसन द जर्मन गाय टोट्रो नाम के अकाउंट की पोस्ट भी हंता से जुड़ी अटकलें  लगाई गई थीं. यूजर ने लिखा है कि #H5N1 NAS की वर्कशॉप में सुना था कि अगर कोई बड़ी महामारी बनानी हो तो हंता वायरस को ह्यूमन ट्रांसमिशन यानी इंसानों के बीच फैलने लायक बनाया जा सकता है.

इस दावों के बीच WHO ने सभी अफवाहों को सिरे से नकार दिया है, हालांकि अभी तक हंता वायरस के इंसानों से इंसानों में फैलने के दावे पर मुहर नहीं लगी है. ये बीमारी चूहे, गिलहरी जैसे काटने वाले जीवों के मल-मूत्र से इंसानों में फैलती है.

ये भी पढ़ें:-  ये लंदन है या लुधियाना? ब्रिटेन की गलियों में दिखा ‘मिनी पंजाब’, सिद्धू मूसेवाला की पेंटिंग और देसी दुकानों ने उड़ाए होश!

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Advertisement