Home > अजब गजब न्यूज > बड़ी-बड़ी कंपनियों के छूटे पसीने, तपती धूप में ई-रिक्शा चालक ने ढूंढ निकाला ऐसा जुगाड़ कि लोग बोले- ‘ये है असली स्टार्टअप फाउंडर’

बड़ी-बड़ी कंपनियों के छूटे पसीने, तपती धूप में ई-रिक्शा चालक ने ढूंढ निकाला ऐसा जुगाड़ कि लोग बोले- ‘ये है असली स्टार्टअप फाउंडर’

वायरल वीडियो में एक ई-रिक्शा चालक ने तपती धूप में एक क्रेजी बिजनेस आइडिया ढूंढ निकाला है, जिसे सोशल मीडिया पर खूब तारीफें मिल रही हैं. कुछ लोग इसे आपदा में अवसर कह रहे हैं तो कुछ नया स्टार्टअप फाउंडर बताते हैं.

By: Kajal Jain | Last Updated: May 29, 2026 5:09:46 PM IST



जब 45°C की तपती गर्मी में लोग खुद को लू और डी-हाइड्रेशन से बचाने के लिए उपाय ढ़ूंढ़ रहे थे, तब एक युवक ने धूप की तपिश में ऐसा बिजनेस खड़ा कर दिया, जिससे अब 70,000 से 80,000 की कमाई हो रही है. जी हां, सोशल मीडिया पर न सिर्फ व्यक्ति के जुनून की तारीफ हो रही है, बल्कि बिजनेस आइडिया को लोग खूब पसंद कर रहे हैं, क्योंकि ये बिजनेस पूरी तरह से इंसान की बेसिक नीड से जुड़ा है और ताज्जुब की बात तो यह है कि जहां बड़ी-बड़ी कंपनियां इस प्रोडक्ट को दोगुना दाम पर बेच रहीं है, वहीं इस युवक ने कीमतों को आधा कर दिया है, जिससे लोग अपने आप युवक की ओर खिंचे चले आते हैं.

कौन-सा है ये बिजनेस?

ये वायरल वीडियो में त्रिवेणी संगम का बताया जा रहा है, जिसमें युवक अपने आप को गाजीपुर का बताता है.  ई-रिक्शा पर एक विशेष अनाउंसमेंट भी हो रही है. कथित युवक RO के पानी को मात्र 5 रुपये बेच रहा है. जैसे-जैसे रिक्शा आगे बढ़ता है, लोग अपने आप रिक्शे की तरफ खाली बोतलें लेकर खिंचे चले आते हैं. ई-रिक्शे को खास तौर पर पानी ढ़ोने के लिए ही डिजाइन किया गया है. इसमें 500 लीटर की पानी टंकी और बोतलों को री-फ्यूल करने के लिए नोजल एक स्पेशल सिस्टम का सेटअप किया है.

कमाई सुनकर चौंक जाएंगे

वायरल वीडियो में अलाउंसमेंट के बीच एक व्यक्ति आता है और ई-रिक्शा चालक से बात करने लगता है और उससे दैनिक कमाई के बारे में पूछता है. वीडियो में ई-रिक्शा चालक बड़ी खुशी के साथ बताता है कि वो महीने का ₹70,000 से ₹80,000 कमा रहा है. जहां एक तरफ मार्केट में एक लीटर पानी की बोतल ₹10 से ₹20 में मिलती है, उसी दौर में युवक तपती धूप में सस्ता RO वॉटर बेच रहा है. युवक ने बताया कि कभी दिनभर में ₹2,500 तो कभी ₹5,000 तक की कमाई हो जाती है.

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

तपती धूप में एक नया बिजनेस आइडिया खोजने वाले इस युवक को सोशल मीडिया पर खूब तारीफें मिल रही हैं. इस वीडियो में यूजर्स ने युवक को ब्रिलिएंट माइंड कहा है तो कुछ यूजर्स बिना एमबीए के बिजनेस फाउंडर कह रहे हैं. इस दौरान वीडियो के कमेंट सेक्शन में स्मॉल बिजनेस, डेली इनकम के तरीके और कम लागत-ज्यादा मांग वाले प्रोडक्ट में कमाई की क्षमता पर बहस कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया है कि कैसे युवक कम कीमत पर लोगों की बुनियादी जरूरत पूरी कर रहा है और अपने लिए अच्छा पैसा भी कमा रहा है. इससे साफ जाहिर होता है कि वास्तव में कोई बिजनेस छोटा या बड़ा नहीं होता.  

ये भी पढ़ें: Viral Video: मम्मी इसकी तो बर्फी बनेगी… पापा लाए थे लड्डू, गर्मी ने बना दिया हलवा; कमेंट पढ़कर रोक नहीं पाएंगे हंसी

Advertisement