DMRC देश के सबसे बड़े मेट्रो रेल नेटवर्क में से एक है. इसे सिर्फ पब्लिक ट्रांसपोर्ट कहना तो गलत होगा क्योंकि आज दिल्ली मेट्रो राजधानी की लाइफलाइन बन चुकी है. जहां कई किलोमीटर का सफर कम समय और बेहद कम किराए में कर सकते है. इन दिनों दिल्ली मेट्रो में दुर्घटनाओं के मामले अलग ही चिंता प्रकट करते हैं. पिछले दिनों दिल्ली की ब्लू लाइन पर एक व्यक्ति के रेलवे लाइन पर कूदने का मामला आया था. हाल ही में राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर एक क्राइम सीन देखा गया है, जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है.
मेट्रो स्टेशन पर क्राइम सीन से सनसनी
दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर स्थित राजीव चौक मेट्रो स्टेशन एक बेहद मशहूर स्पॉट है. ये दिल्ली के बीचोंबीच स्थित होने के कारण लोगों की आवाजाही से भरा रहता है. यहां लोगों का रश ज्यादा रहता है. इसी रश के बीच कुछ यात्रियों ने मेट्रो स्टेशन पर बने क्राइम सीन की फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं, जिसमें बिल्कुल क्राइम सीन की तरह चॉक से बनी डेड बॉडी आउटलाइन और पास में एक लाल रंग का छाता नजर आ रहा है. लाल रंग के छाते पर एक क्यूआर कोड़ और एक मैसेज- ‘बेबी, डू डाई डू’ लिखा है. एक पोस्ट में सेलेब्रिटीज को भी बिल्कुल सेम छाता लिए स्पॉट किया गया है.
आखिर क्या है इसका मतलब?
जाहिर है कि दूर से ही दिखने पर ये क्राइम सीन बेहद भयावह अनुभव दे रहा है, इसलिए लोग भी इसकी ओर दौड़ रहे हैं. लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेबी डू डाई डू एक आगामी बॉलीवुड नियो-नोयर एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. रिपोर्ट की मानें तो ये फिल्म एक्शन, रोमांच और मिस्ट्री का नायाब नमूना साबित हो सकती है. इस मूवी में हुमा कुरैशी ने भारत की पहली देसी हिटवुमन ‘बेबी करमरकर’ का रोल किया है. दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर आपने जो क्राइम सीन देखा है वो मूवी का प्रमोशन और पीआर स्टंट है.
मूवी से जुड़ी खास बातें
‘बेबी- डू डाई डू’ फिल्म हूमा कुरैशी और उनके भाई साकिब सलीम के प्रोडक्शन हाउस सलीम सिब्लिंग्स के बैनर तले बन रही है. हाल ही में मूवी का पोस्टर भी रिलीज हुआ है जिसमें हूमा कुरैशी बदलापुर रेलवे स्टेशन पर एक लाल छाते में नजर आ रही हैं. मूवी की कहानी एक खूंखार हत्यारिन के इर्द-गिर्द घूमती है. इस मूवी में सिकंदर खेर और चंकी पांडे भी नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें:-बेटी को ‘मुस्लिम’ नाम क्यों दिया? 4 लोगों के पूछने पर डॉक्टर ने दिया ऐसा जवाब, नेटिजन्स ने की जमकर तारीफ!