Laddoo Melted into Halwa Viral Video: दिल्ली-एनसीआर में धूप की तेज तपिश और हीटवेव ने जमकर अपना कहर बरपाया हुआ है. ऐसे में लू लगने और डीहाइड्रेशन के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं. लोगों को धूप के डायरेक्ट एक्सपोजर के लिए चेतावनी दी जा रही है. ऐसे में गर्मी से बचने के कई जुगाड़ भी खूब चर्चा में बने हुए हैं, लेकिन राजधानी दिल्ली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें मार्केट से लाए गए ताजा गोल-गोल लड्डूओं की हालत भी पतली हो चुकी है. मिठाई की ऐसी हालत देख लोगों ने जमकर चुटकियां ली हैं.
पिघलकर हलवा हो गए लड्डू
वायरल वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट hey.chan04 से पोस्ट की गई है, जिसमें बड़े शौक से एक मिठाई का डब्बा खोला जा रहा है. वीडियो के बैकग्राउंड में चल रही हंसी-ठिठोली से अंदाजा लगा सकते हैं कि जो मिठाई आप देख रहे हैं, वो खरीदते वक्त वैसी नहीं थी. इस वीडियो में लड़की बता रही है कि गर्मी का कहर इस कदर हावी है कि लड्डू तक पिघलकर हलवा हो चुकी हैं.
अब तो बर्फी खानी पड़ेगी
वीडियो के बैकग्राउंड में लड़की अपनी मां से कहती है कि पापा लड्डू लाए थे, लेकिन इतनी गर्मी है कि बेचारे पिघल गए. अब तो इसकी बर्फी बनेगी. और ये कहते हुए हलवा बने लड्डूओं को बर्फी की शेप में काटने लगती है. इस वीडियो को एक फनी कैप्शन भी दिया है कि सूरज के नजदीक पृथ्वी नहीं, दिल्ली है.
लोगों ने किए मजेदार कमेंट
इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने कमेंट सेक्शन में जमकर हुडदंग मचाया है. कुछ यूजर्स इसे लड्डू शेक कह रहे हैं तो एक यूजर ने पिघली हुई मिठाई को चम्मच से खाने की सलाह दी है. कुछ यूजर्स ने मिठाई को न खाने और फूड पॉइजनिंग से बचने की सलाह दी है. कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने अपने गर्मी के एक्सपीरिएंस भी शेयर किए हैं और बताया है कि कैसे मक्खन और आइसक्रीम तो खाने से पहले ही पिघलकर पानी बन जाते हैं, जबकि चॉकलेट का भी मिलता-जुलता हाल है.
ये भी पढ़ें:- ‘तुम काले हो, iPhone-AC लाने पड़ेंगे’… गोरी बहू की डिमांड से खौफ में ससुराल, पति और सास बोले- हमें बचा लो साहब!