Congo Wedding Tradition: शादी का नाम आते ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. ढोल-नगाड़े, नाच-गाना, हंसी-मजाक और खुशियों से भरा माहौल. दुनिया के ज्यादातर देशों में विवाह को एक त्योहार की तरह मनाया जाता है.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक समुदाय ऐसा भी है, जहां शादी के दिन दूल्ह-दुल्हन का हंसना या मुस्कुराना अच्छा नहीं माना जाता? अगर गलती से भी उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है, तो उनकी शादी तक टूट जाती है. जी हां, सही सुना आपने ऐसे में चलिए विस्तार से जानें कि आखिर यह परंपरा कहां कि है?
कहां कि है ये परंपरा?
दुनिया के अलग-अलग देशों और समुदायों में विवाह से जुड़ी अपनी-अपनी परंपराएं और मान्यताएं हैं. कुछ रीति-रिवाज लोगों को आकर्षित करते हैं, तो कुछ इतने अनोखे होते हैं कि उन्हें सुनकर हैरानी होती है. ऐसी ही एक परंपरा अफ्रीकी देश कांगो के कुछ समुदायों से जुड़ी बताई जाती है, जहां शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन को बेहद गंभीर रहने की सलाह दी जाती है.
कांगो में क्यों खास है ये परंपरा?
मान्यता है कि अगर दूल्हा या दुल्हन शादी समारोह के दौरान हंसते या मुस्कुराते दिखाई दें, तो इसे इस बात का संकेत माना जाता है कि वे विवाह और उससे जुड़ी जिम्मेदारियों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. यही वजह है कि शादी की रस्मों के दौरान दोनों को अपने चेहरे के भावों पर खास नियंत्रण रखना पड़ता है.
शादी की रस्मों के दौरान भी हंसने की मनाही
दिलचस्प बात यह है कि यह नियम केवल शादी के दिन तक सीमित नहीं रहता. कई बार शादी से पहले होने वाली रस्मों और तस्वीरों के दौरान भी दूल्हा-दुल्हन को गंभीर रहने की सलाह दी जाती है. जहां दुनिया के बाकी हिस्सों में कपल मुस्कुराते हुए तस्वीरें खिंचवाते हैं, वहीं यहां सादगी और गंभीरता को ज्यादा महत्व दिया जाता है. स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, अगर कोई जोड़ा हंसता या मजाक करता दिखाई दे, तो परिवार के लोग इसे रिश्ते के प्रति लापरवाही के तौर पर देखते है और शादी तक टूटने की नौबत आ जाती है. हालांकि, अलग-अलग क्षेत्रों और परिवारों में इन परंपराओं का पालन करने का तरीका अलग हो सकता है.