Home > अजब गजब न्यूज > 2026 Gold Rush: दुबई से भी कम कीमतों पर यहां मिल रहा है सोना, लिस्ट देखकर रह जाएंगे दंग!

2026 Gold Rush: दुबई से भी कम कीमतों पर यहां मिल रहा है सोना, लिस्ट देखकर रह जाएंगे दंग!

जब भी सस्ते सोने की बात चल रही होती है हमारे दिमाग में दुबई का नाम सबसे पहले आता है, लेकिन ये पूरा सच नहीं है. फॉर्ब्स की लिस्ट में टॉप 5 में भी दुबई का नाम है, जबकि सस्ते सोना बेचने वाले देशों के नाम जानकर आप हैरान रह जाएंगे-

By: Kajal Jain | Published: May 12, 2026 10:30:25 AM IST



भारत में सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं. दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 1 साल तक सोने की खरीद टालने की अपील की है. लेकिन क्या आपने सोचा है कि भारत में ही क्यों सोने के दाम इतने ज्यादा बढ़ रहे हैं? यदि सोना खरीदते भी हैं तो इससे देश पर क्या असर पड़ेगा? इन सभी सवालों के जवाब तो आप जानेंगे ही, साथ में ये भी बताएंगे कि 2026 में सोने की बढ़ती कीमतों के बीच वो कौन से देश हैं, जो सस्ती कीमतों पर सोना बेच रहे हैं, यहां जानिए-

2026 में कहां मिल रहा है सस्ता सोना?

whitegold.money की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोने की सबसे सस्ती कीमत दुबई और हांगकांग जैसे देशों में होती है, क्योंकि वहां टैक्स और इंपोर्ट ड्यूटी कम होती है. 

दुबई, यूएई में सोने की खरीद पर टैक्स कम लगता है और यहां का गोल्ड मार्केट काफी ज्यादा कंपटीटिव है, इसलिए यहां सोने के बेहतर सौदे मिलते हैं

हांगकांग में सोने की कीमत वैश्विक दरों के बराबर ही होती है, लेकिन वैट या सेल्स टैक्स न के बराबर लगता है. कम कीमतों में सोना खरीदने के लिए हांगकांग को भी हॉटस्पॉट कहा गया है.

स्विट्जरलैंड को दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड रिफाइनिंग और ट्रेडिंग हब कहा गया है. इन सभी देशों में सोने की कीमत इसलिए भी कम होती हैं क्योंकि ये टैक्स, ड्यूटी फीस, मेकिंग चार्ज और प्रीमियम जैसी चीजें न के बराबर वसूलते हैं. यहां सोने के बिस्किट और सबसे सिक्योर स्टोरेज ऑप्शन हैं

इस लिस्ट में टैक्स फ्री इनवेस्टमेंट गोल्ड के लिए चौथे नंबर पर सिंगापुर, सोने के कम मेकिंग चार्ज के लिए सऊदी अरब और किफायती कीमतों में गोल्ड ज्वेलरी बेचने के लिए थाईलैंड का नाम भी शामिल है.

क्या विदेशों में सोना वाकई सस्ता है?

बताए गए देशों में सोने की कीमतें भारतीय बाजार की तुलना में सस्ती लग सकती हैं, जिसके पीछे कारण है कम टैक्स और बेहतर बेस प्राइज, लेकिन जब आप इसे खरीदकर भारत लाते हैं तो कस्टम डयूटी, ट्रेवल का खर्च मिलाकर लगभग इंडियन मार्केट प्राइज तक पहुंच जाता है. इसके अलावा. करेंसी कन्वर्जन चार्जेस, एक्सचेंज रेट और मेकिंग चार्ज से भी कीमत लगभग समान ही हो जाती है. फोर्ब्स की 2026 लिस्ट की बात करें तो इस लिस्ट में भी पहले नंबर पर बहरीन, दूसरे नंबर पर कुबैत, तीसरे नंबर पर मलेशिया, चौथे नंबर पर ओमान और पांचवे नंबर पर कुवैत का नाम है.

ये भी पढ़ें:-+91 क्यों लगाते हैं भारतीय मोबाइल नंबर के आगे? 90% लोगों को नहीं पता होता कारण!

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Advertisement