देश के जाने-माने व्यवसायी आनंद महिंद्रा अपने सोशल मीडिया ऐसा कंटेट शेयर करते आए हैं जो मोटिवेटिंग और इंस्पायरिंग होता है. इसी कड़ी में आनंद महिंद्रा ने अपने X अकाउंट पर बदलते जयपुर की एक तस्वीर साझा की है. जिसमें वो बताते हैं कि कैसे जयपुर के एक स्टार्ट ने 40°C की गर्मी में 4,000 परिवारों को राहत देने का काम किया है. आनंद महिंद्रा अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखते हैं कि आने वाले समय में ऐसी ही अनुकूल सोच की आवश्यकता होगी.
ऐसा क्या काम कर रहा है स्टार्टअप
आनंद महिंद्रा ने अपने शोशल मीडिया अकाउंट पर जो पोस्ट शेयर की है वो रूफटॉप फार्मिंग की है, जिसमें छतों को ग्रीनरी में कन्वर्ट किया जा रहा है. इससे न सिर्फ भीषण गर्मी से निपटने में मदद मिल रही है, बल्कि ये पर्यावरण अनुकूल कदम भी है, जिससे साफ हवा और किचन के लिए सब्जियों का भी इंतजाम हो रहा है.
जानिए स्टार्टअप के बारे में
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टार्टअप लिविंग ग्रीन ऑर्गेनिक्स से आया है, जिसमें एक ऐसे शहर को टार्गेट किया गया है, जिसमें पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला जाता है. छतें गर्मी सोखने लगती है और घरों में हीट जमा होने लगती है. ऐसी स्थिति में एयर कंडीशन पर निर्भरता बढ़ती ही है, बिजली का बिल भी बढ़ जाता है. स्टार्टअप के फाउंडर्स का कहना है कि रूफटॉप फार्मिंग इस प्रॉबलम का इकोफ्रैंडली सोल्यूशन है. ये कंपनी लोगों को पोर्टेबल गार्डनिंग सेटअप प्रोबाइड करा रही है. जिसे छत पर रखना और इसकी केयर करना भी बहुत आसान है.
We still don’t know enough about the full consequences of climate change.
But we do know this: intense heat waves in India are no longer exceptions. They’re becoming a way of life.
These homeowners have responded by changing THEIR way of life.
By changing the way they live,… pic.twitter.com/9pr5yIktJv
— anand mahindra (@anandmahindra) May 22, 2026
कैसे काम करती है ये तकनीक
कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए रूफटॉप फार्मिंग सेटअप में लीक प्रूफ कंटेनर्स, ड्रिप इरिगेशन और वाटर ड्रेनेज की भी सुविधा है, जिससे फैमिलीज छतों पर पौधे और सब्जियां उगा सकते हैं.छतों की हरियाली गर्मी को एब्जॉर्व करने में हेल्प करती है, जिससे छत के नीचे कमरों का तापमान ठंडा रहता है. इसी तकनीक के जयपुर के लोग छटों पर जड़ी-बूटियां उगा रहे हैं, जिससे गर्मी के बढ़ते पारे के बीच भी घर का तापमान ठंडा रहता है और बिजली के बिल में कुछ हद तक राहत मिलती है. इससे 4 महीने की गर्मी, लू और ग्लोबल वार्मिंग से निपटने में खासी मदद मिल रही है.
आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. कुछ लोग आनंद महिंद्रा की सराहना कर रहे हैं तो कुछ यूजर्स अपने बागवानी के एक्सपीरिएंट को साझा कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें:- जो होना है वो हो चुका है…प्रेमानंद महाराज की भक्तों से भावुक अपील- निश्चिंत रहिए! अब रहें न रहें, आपके दिमाग में हमेशा…