• होम
  • देश-प्रदेश
  • देश की महिलाओं को मिले एक हत्या करने की छूट, NCP शरद गुट ने क्यों की ऐसी मांग?

देश की महिलाओं को मिले एक हत्या करने की छूट, NCP शरद गुट ने क्यों की ऐसी मांग?

शरद पवार की पार्टी का कहना है कि महिलाओं को एक हत्या करने की छूट मिलने से दमनकारी और बलात्कारी मानसिकता को खत्म किया जा सकेगा। एनसीपी-महिला विंग की अध्यक्ष रोहिणी खडसे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम देश की सभी महिलाओं की...

Indian women and murder
  • March 9, 2025 9:30 am Asia/KolkataIST, Updated 1 week ago

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) की महिला विंग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर बड़ी मांग कर दी है। NCP-शरद गुट ने शनिवार को राष्ट्रपति मुर्मू को एक लेटर लिखा। इस लेटर में मांग की गई है कि देश की महिलाओं को जीवन में एक हत्या करने की छूट मिलनी चाहिए।

क्यों मिलनी चाहिए छूट?

शरद पवार की पार्टी का कहना है कि महिलाओं को एक हत्या करने की छूट मिलने से दमनकारी और बलात्कारी मानसिकता को खत्म किया जा सकेगा। एनसीपी-महिला विंग की अध्यक्ष रोहिणी खडसे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम देश की सभी महिलाओं की तरफ से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से एक हत्या करने के लिए छूट (सजा से) मांग रहे हैं।

हालांकि खडसे ने बाद में कहा कि हमारी मांग का उद्देश्य महाराष्ट्र में कानून और व्यवस्था की स्थिति को लेकर देवेंद्र फडणवीस सरकार पर निशाना साधना है। रोहिणी खडसे ने एक सर्वे रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि हमारा देश महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा असुरक्षित देश है। हमारे देश में महिलाओं के खिलाफ अपहरण और घरेलू हिंसा जैसे बहुत सारे अपराध हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक 12 साल की बच्ची का रेप हुआ था। इसी घटना को लेकर हमारी पार्टी एनसीपी ने मांग की है कि महिलाओं को एक हत्या करने की छूट मिलनी चाहिए। बता दें कि रोहिणी खडसे महाराष्ट्र के दिग्गज एनसीपी नेता एकनाथ खडसे की बेटी हैं।

यह भी पढ़ें-

विदेश मंत्री जयशंकर ने लंदन में भरी हुंकार, कश्मीर के चुराए गये हिस्से POK की वापसी का इंतजार, पाकिस्तान में मचा कोहराम!