बेंगलुरु/पटना/नई दिल्ली। रविवार- 20 अप्रैल की शाम कर्नाटक से आई एक खबर ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओम प्रकाश की बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट में स्थित उनके घर में हत्या कर दी गई है। पुलिस को शाम करीब 5:30 बजे उनका शव खून से सना हुआ मिला है।
पुलिस ने बताया कि पूर्व DGP के शरीर पर चाकू के निशान मिले हैं। घटना के वक्त ओम प्रकाश की पत्नी, उनका बेटा और बेटी घर में मौजूद थे।
पुलिस ने शक के आधार पर ओम प्रकाश की पत्नी पल्लवी को हिरासत में लिया है। वहीं, उनके बेटे और बेटी से भी पुलिस की एक टीम पूछताछ कर रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ओम प्रकाश की पत्नी ने उन्हें वॉट्सऐप पर मैसेज किया था कि वो (ओम प्रकाश) बंदूक लेकर घूम रहे हैं और उन्हें (पल्लवी को) मारना चाहते हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ओम प्रकाश की पत्नी पल्लवी मानसिक बीमारी से बीमार हो सकती हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पल्लवी और दोनों बच्चों से गहन पूछताछ की जा रही है।
महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल आ जाएगा… राज-उद्धव के साथ आने की खबरों पर सर्वे में बोले लोग