मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आयोजित वी वीमेन वांट कार्यक्रम में राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुंबई महिलाओं के लिए देश के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक है। फडणवीस ने कहा कि महिलाओं के नेतृत्व में विकास के लिए हमें कामकाजी महिलाओं के लिए अपनी सोच बदलनी पड़ेगी। केंद्र सरकार और महाराष्ट्र की सरकार दोनों आज कामकाजी महिलाओं के लिए काम कर रही है।
हम 50 वीमेन वर्किंग हॉस्टल बना रहे हैं
उपमुख्यमंत्री फडणीवस ने आगे कहा कि हमारी सरकार महाराष्ट्र में 50 वीमेन वर्किंग हॉस्टल बना रही है। मुंबई में महिला पुलिस का बड़ा बेड़ा है, जो शहर में महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाता है। किसी ने कभी नहीं सोचा होगा कि बस की ड्राइवर महिला होगी, लेकिन आज मुंबई में बड़े पैमाने पर बस ड्राइवर महिलाएं हैं। इसके साथ ही ऐसे कई उद्योग हैं जिसमें सिर्फ महिलाएं की कार्य करती हैं।
असली शिवसेना के साथ सरकार बनाई
देवेंद्र फडणीवस ने कार्यक्रम में महिलाओं के मुद्दों के साथ ही साल 2019 में विधानसभा चुनाव के बाद शिवसेना के साथ गठबंधन टूटने को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय हमने (बीजेपी) कहा था कि हम शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे, लेकिन उद्धव ठाकरे ने विरोधियों के साथ मिलकर सरकार बना ली। बाद में जब उद्धव वापस आने के लिए तैयार नहीं हुए तो हमनें असली शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बना ली।
कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध
Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद