राष्ट्रपति चुनाव 2022:
लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने आज प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में उनकी पार्टी एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी से मुलाकात के बाद ये फैसला लिया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में सुभासपा के 6 विधायक हैं।
योगी-शाह से मुलाकात के बाद लिया फैसला
ओपी राजभर ने आगे बताया कि सीएम योगी ने मुझे बुलाकर कहा कि आप पिछड़े, दलित, वंचित की लड़ाई लड़ते हैं। आप द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें। मैंने उनसे मुलाकात की। जिसके बाद गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात हुई। उनसे बात होने के बाद हमने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन का ऐलान किया है।
इन पार्टियों ने भी दिया समर्थन
द्रौपदी मुर्मू को एनडीए में शामिल पार्टियों के साथ ही अब बीजेडी, वाईएसआरसीपी, बसपा, अन्नाद्रमुक, जद(एस), तेलुगू देशम पार्टी, शिरोमणि अकाली दल, शिवसेना और झारखंड मुक्ति मोर्चा का समर्थन मिल चुका है। इसके साथ ही उनका देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली पहली आदिवासी महिला बनना लगभग तय माना जा रहा है। बता दें कि 18 जुलाई को देश में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाला है।
एनडीए के वोटों का पूरा गणित
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को पास अब कुल 10,86,431 मतों में से 6.67 लाख से अधिक वोट हैं। जिसमें 3.08 लाख वोट सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और उसके सहयोगी दलों के हैं। ओडिशा की सत्ताधारी पार्टी बीजू जनता दल के पास करीब 32,000 वोट हैं। जो कुल वोटों का लगभग 2.9 प्रतिशत है। बता दें कि बीजेडी के ओडिशा विधानसभा में 114 सदस्य हैं। राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी के पास 22 विधायक हैं। लोकसभा में बीजद के पास 12 सांसद है और राज्यसभा में 9 सदस्य हैं।
मुर्मू को समर्थन देने वाली पार्टियों के वोट
आंध्र प्रदेश- अन्नाद्रमुक (17,200 वोट)
तेलंगाना- तेलुगु देशम पार्टी (करीब 6,500 वोट)
आंध्र प्रदेश- वाईएसआर-कांग्रेस पार्टी (करीब 44,000 वोट)
महाराष्ट्र- शिवसेना (25,000 वोट)
कर्नाटक- जनता दल (सेक्युलर) (करीब 5,600 वोट)
झारखंड- झारखंड मुक्ति मोर्चा (7380 वोट)
महाराष्ट्र: पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे संजय राउत, कहा- जिंदगी में कभी गलत काम नहीं किया