रामपुर लोकसभा उपचुनाव:
लखनऊ। रामपुर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा ने आज़म खां का किला ढहा दिया। बीजेपी प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आसिम रजा को 42192 वोटों से हरा दिया है। इस जीत के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने ट्वीट कर आजम खान पर निशाना साधा है।
आजम से लिया अपमान का बदला
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने रामपुर लोकसभा उपचुनाव परिणाम पर ट्वीट कर लिखा कि अहंकार और गुंडागर्दी को रामपुर की जनता ने जवाब दे दिया है। उन्होंने आगे लिखा कि तुष्टिकरण,गुंडागर्दी,जातिवाद से चुनाव नहीं जीता जा सकता है। रामपुर की जनता ने मोहम्मद आज़म के द्वारा किए गये मेरे अपमान का बदला ले लिया है।
अहंकार और गुंडागर्दी को रामपुर और आजमगढ की जनता मतगणना के रुझानों में जबाब दे रही है,तुष्टिकरण,गुंडागर्दी,जातिवाद से चुनाव नहीं जीत सकते हो,सदन में श्री अखिलेश यादव जी और सभा में मोहम्मद आज़म ख़ाँ के द्वारा किए गये मेरे अपमान का पिछड़ा वर्ग के साथ सभी वर्ग जबाब दे रहे हैं !
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) June 26, 2022
आसिम रजा ने लगाया आरोप
रामपुर लोकसभा उपचुनाव में हार के बाद समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रत्याशी आसिम रजा ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि रामपुर में चुनाव को हथिया लिया गया। लोगों को मतदान तक नहीं करने दिया। जहां 600 वोट डाले जाने थे वहां 4 वोट डाले गए। जहां 500 वोट डाले जाने थे वहां 9 वोट डाले गए। लोग चुनाव के प्रति इतने उदासीन नहीं हैं।
रामपुर में चुनावों को हथिया लिया गया। लोगों को मतदान तक नहीं करने दिया। जहां 600 मतदान डाले जाने थे वहां 4 वोट डाले गए। जहां 500 वोट डाले जाने थे वहां 9 वोट डाले गए। लोग चुनाव के लिए इतने उदासीन नहीं हैं: लोकसभा उपचुनाव पर रामपुर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आसिम राजा pic.twitter.com/HEwlm5BSk1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 26, 2022
बसपा प्रत्याशी ने स्वीकारी हार
लोकसभा उपचुनाव के लिए आजमगढ़ के BSP उम्मीदवार शाह आलम (Shah Alam) ने कहा कि मैं अपनी हार स्वीकार करता हूं। हमारी पार्टी प्रमुख मायावती ने जो कुछ भी संभव था वो किया। मैं लोगों के फैसले को स्वीकार करता हूं। हमारा संदेश जनता तक नहीं पहुंच सका और हमारे प्रयासों में कुछ कमी रह गई।हम 2024 में फिर से लड़ेंगे।
मैं अपनी हार स्वीकार करता हूं। हमारी पार्टी प्रमुख मायावती ने जो कुछ भी संभव था वो किया। मैं लोगों के फैसले को स्वीकार करता हूं। हमारा संदेश जनता तक नहीं पहुंच सका और हमारे प्रयासों में कुछ कमी रह गई।हम 2024 में फिर से लड़ेंगे:लोकसभा उपचुनाव के लिए आजमगढ़ के BSP उम्मीदवार शाह आलम pic.twitter.com/Oe7Md99KTS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 26, 2022
बीजेपी के घनश्याम लोधी जीते
रामपुर लोकसभा उपचुनाव के परिणाम ने सबको चौंका दिया। समाजवादी पार्टी के गढ़ में भाजपा ने कमल खिला दिया। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी (Ghanshyam Singh Lodhi) ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आसिम रजा को 42192 वोटों से हरा दिया है। बता दें कि ये लोकसभा सीट सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के विधानसभा सदस्य बनने के बाद खाली हुई थी। उन्होंने लोकसभा से त्यागपत्र दे दिया था जबकि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था।
India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें