Former President: पारंपरिक तरीके से विदा हुए रामनाथ कोविंद, घर छोड़ने गई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Former President:

नई दिल्ली। देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में आज द्रौपदी मुर्मू ने संसद भवन के सेंट्रल हाल में शपथ ली। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमणा ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसी के साथ अब राम नाथ कोविंद पूर्व राष्ट्रपति हो गए है। उन्हें आज राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक तरीके से विदाई दी गई। राष्ट्रपति भवन में पूर्व राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया। इस विदाई समारोह में प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद रहे।

घर छोड़ने गई नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

विदाई समारोह के बाद पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 12 जनपथ स्थित आवास चले गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें घर तक छोड़ने भी गई। बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति कोविंद को आवांटित हुए 12 जनपथ के बंगले में पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान रहते थे।

गौरतलब है कि भारत के राष्ट्रपति को रिटायर होने के बाद भी भारत के राष्ट्रपति एक आलीशान जिंदगी जीते हैं। तीनों सेनाओं के सर्वोच्च सेनापति के पद से रिटायर होने के बाद उन्हें कई तरह के भत्ते और सुविधाएं दी जाती हैं। आइए उन सुविधाओं के बारे में जानते हैं…

पूर्व राष्ट्रपति को मिलती हैं ये सुविधाएं

राष्ट्रपति के पद से रिटायर होने के बाद पूर्व राष्ट्रपति को 1.5 लाख रुपये प्रतिमाह की पेंशन।

पत्नी को प्रति महीने सेक्रेटेरियल सहायता के रूप में 30 हजार रुपये की राशि दी जाती है।

सचिवीय कर्मचारियों और दफ्तर के लिए 60,000 रुपये दिए जाते हैं ।

पूर्व राष्ट्रपति को कम से कम 8 कमरों वाला बंगला दिया जाता है।

2 लैंडलाइन, एक मोबाइल फोन और इंटरनेट कनेक्शन ।

मुफ्त बिजली और पानी की सुविधा।

पूर्व राष्ट्रपति गाड़ी और ड्राइवर भी दिए जाते हैं।

मुफ्त मेडिकल की सुविधा भी दी जाती है।

पांच लोगों का निजी स्टाफ भी मिलता है।

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा पूर्व राष्ट्रपति को दी जाती है।

पूर्व राष्ट्रपति को एक व्यक्ति के साथ प्रथम श्रेणी में मुफ्त ट्रेन और हवाई यात्रा की सुविधा भी मिलती है।

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण

Latest news