Monday, March 27, 2023

Rajiv Gandhi Birth Anniversary: राजीव गांधी की 78वीं जयंती आज, राहुल गांधी ने पिता को कुछ ऐसे किया याद

Rajiv Gandhi Birth Anniversary:

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 78वीं जयंती है। इस मौके पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने वीर भूमि पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इस मौके पर राहुल-प्रियंका के साथ रॉबर्ट वाड्रा, सांसद केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल थे।

राहुल ने किया याद

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मौके पर अपने पिता राजीव गांधी को याद करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में राजीव गांधी की एक वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि पापा, आप हर पल मेरे साथ, मेरे दिल में हैं। मैं हमेशा प्रयास करूंगा कि देश के लिए जो सपना आपने देखा उसे पूरा कर सकूं।

पीएम ने किया नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।

कांग्रेस ने किया ट्वीट

बता दें कि कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर राजीव गांधी की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती पर हम उन्हें शत शत नमन करते हैं। 21वीं सदी के भारत के वास्तुकार के रूप में सम्मानित, ये उनकी दूरदर्शिता के माध्यम से था जिसने भारत में आईटी और दूरसंचार क्रांति की शुरुआत की। आज हम उनकी विरासत का जश्न मनाते हैं।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना

Latest news