• होम
  • देश-प्रदेश
  • तारीख पर तारीख बदल रहे राहुल-प्रियंका, आखिर कब लगाएंगे संगम में डुबकी?

तारीख पर तारीख बदल रहे राहुल-प्रियंका, आखिर कब लगाएंगे संगम में डुबकी?

आज महाकुंभ के 36वें दिन लगभग डेढ़ करोड़ लोगों ने डुबकी लगाई। शहर में इतनी भीड़ है कि चारों तरफ जाम लगा हुआ है। लोगों को 15 किमी पैदल चलना पड़ रहा है। 13 जनवरी से अब तक लगभग 54 करोड़ लोग डुबकी लगा चुके हैं।

Rahul Gandhi-Priyanka Gandhi
  • February 17, 2025 10:27 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

नई दिल्ली/प्रयागराज। कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर कई दिनों से कयास लगाए जा रहे हैं कि वो संगम में डुबकी लगाने प्रयागराज जा सकते हैं। राहुल के साथ इस दौरान प्रियंका भी मौजूद रहेंगीं। कांग्रेस नेताओं की तरफ से पहले कहा गया कि राहुल 16 फरवरी को महाकुंभ जाएंगे लेकिन दोनों भाई बहन नहीं पहुंचे। अब दावा किया जा रहा है कि 20 फरवरी तक दोनों महाकुंभ जा सकते हैं।

क्या मैसेज देना चाहते हैं?

इधर भाजपा इसे राहुल का नौटंकी बता रही है। बीजेपी नेता दिनेश शर्मा का कहना है कि भगवान उनको सद्भुदि दें कि वो डुबकी लगाने जाएं लेकिन वो ये सब राजनीति के तहत कर रहे हैं। बता दें कि जब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख सामने आई थी तो राहुल ने इसका विरोध किया था। अखिलेश यादव ने भी कार्यक्रम से दूरी बनाकर रखी।

हालांकि अखिलेश महाकुंभ में डुबकी लगाने पहुंच गए। इसी तरह राहुल भले ही राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के आलोचक रहे हो लेकिन वो संगम में डुबकी लगाने जाएंगे। उनकी मां सोनिया और बहन प्रियंका पहले संगम में स्नान कर चुकी हैं। सिर्फ राहुल ही इस तरह के धार्मिक आयोजन से दूर रहे हैं।

54 करोड़ लगा चुके डुबकी

आज महाकुंभ के 36वें दिन लगभग डेढ़ करोड़ लोगों ने डुबकी लगाई। शहर में इतनी भीड़ है कि चारों तरफ जाम लगा हुआ है। लोगों को 15 किमी पैदल चलना पड़ रहा है। 13 जनवरी से अब तक लगभग 54 करोड़ लोग डुबकी लगा चुके हैं। आंकड़ा 60 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। अभी भी श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। तमाम परेशानियों के बावजूद लोग स्नान के लिए पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

महाकुंभ जाने के लिए उत्पात मचाने वालों की खैर नहीं! बिहार पुलिस अब ढूंढ-ढूंढ कर करेगी इलाज