Bharat Jodo Yatra:
भोपाल। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज मध्य प्रदेश में सातवां दिन है। राहुल गांधी के नेतृत्व में आज पदयात्रा सुबह 6 बजे सांवेर से शुरू हुई। यात्रा में वायनाड सांसद के साथी भारी भीड़ चलती हुई दिखाई दे रही है।
आज का कार्यक्रम जानिए
भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह 6 बजे सांवेर से शुरू होकर श्री गुरू संदीपनी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में खत्म होगी। इस दौरान सुबह 10 बजे पदयात्रा यथार्थ फ्चूचरस्टिक एकेडमी निनोरा में विराम करेगी।
चलेंगे, बढ़ेंगे, अब नहीं हटेंगे।
इरादा भारत की एकता का है,
पीछे नहीं हटेंगे।#BharatJodoYatra pic.twitter.com/l342bG1tU2— Bharat Jodo (@bharatjodo) November 29, 2022
इसके बाद 3.30 बजे दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र के महावीर तपोभूमि में कांग्रेस नेता श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। शाम 4 बजे राहुल गांधी महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करेंगे। फिर 4.45 पर सामाजिक न्याय परिसर में जनसभा होगी।
इतना सफर तय कर चुकी
बता दें कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने के इरादे से शुरू हुई राहुल गांधी की यह भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र-प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र का सफर तय करने के बाद अब मध्य प्रदेश में चल रही है।
यह भी पढ़ें-
Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका
Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव