Friday, June 2, 2023

Satyagraha: बीजेपी के परिवार वाद आरोप पर प्रियंका गांधी ने दिया जवाब, कहा- “भगवान राम कौन थे?”

नई दिल्ली। कांग्रेस आज देशभर में सत्याग्रह कर रही है। दरअसल शुक्रवार को राहुल गांधी लोकसभा सदस्यता को खत्म कर दिया गया था। जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने दिल्ली में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कही ये बात

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हो रहे “संकल्प सत्याग्रह” में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, ” भारतीय जनता पार्टी के लोग हमें परिवारवादी कहते हैं, तो आप बताइए कि भगवान राम कौन थे? क्या पांडव परिवारवादी थे? और हमें किस बात पर शर्म करनी चाहिए कि हमारे परिवार के कई सदस्य भारत के लिए शहीद हुए? ”

संसद में मेरे पिता का अपमान किया जाता है

प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगे कहा कि, मेरे शहीद पिता का अपमान संसद में किया जाता है। शहीद के बेटे का अपमान किया जाता है, उसे मीर जाफर कहा जाता है। बीजेपी के लोगों द्वारा मेरे मां का भी अपमान किया जाता है। आपके मंत्री सवाल करते हैं कि इनके पिता कौन है।

Latest news