Advertisement

पद्म पुरस्कारों का ऐलान, 139 हस्तियों को मिला पुरस्कार

केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा कर दी है। डॉक्टर नीरजा भटला, भीम सिंह भावेश, पी दत्ताचनमूर्ति और एल हंगथिंग समेत 139 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। डॉक्टर नीरजा भटला दिल्ली की मशहूर स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं।

Advertisement
Padma awards announced, 30 unsung heroes received Padmashree
  • January 25, 2025 9:06 pm Asia/KolkataIST, Updated 3 weeks ago

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा कर दी है। 7 पद्दम विभूषण, 19 को पद्म भूषण और 113 लोगों को पद्मश्री से नवाजा जाएगा. डॉक्टर नीरजा भटला, भीम सिंह भावेश, पी दत्ताचनमूर्ति और एल हंगथिंग समेत 113 लोगों को पद्म श्री से नवाजा जाएगा। डॉक्टर नीरजा भटला दिल्ली की मशहूर स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। वो सर्वाइकल कैंसर की पहचान, रोकथाम और इलाज में माहिर हैं। इसी उपलब्धि के लिए उन्हें पद्म श्री देने की घोषणा की गई है।

गोकुल चंद्र डे भी शामिल हैं

शनिवार को सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई. गोवा के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लीबिया लोबो सरदेसाई ने पुर्तगाली शासन के खिलाफ लोगों को एकजुट करने के लिए 1955 में एक जंगली इलाके में भूमिगत रेडियो स्टेशन ‘वोज़ दा लिबरडाबे (स्वतंत्रता की आवाज़)’ की स्थापना की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर सरदेसाई को पद्मश्री से सम्मानित करने की घोषणा की. वहीं पुरस्कार पाने वालों में पश्चिम बंगाल के 57 वर्षीय ढाक वादक गोकुल चंद्र डे भी शामिल हैं, जिन्होंने पुरुष-प्रधान क्षेत्र में 150 महिलाओं को प्रशिक्षण देकर लैंगिक रूढ़िवादिता को तोड़ा।

 

ये भी पढ़ें: तेजस्वी यादव की निकली अकड़, अपनों ने ही दिया धोखा, इस नेता ने झुकाया RJD के शेर का सि


Advertisement