Advertisement
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Padma Award 2025:: शारदा सिन्हा, ओसामु सुजुकी समेत 7 को पद्म विभूषण, साध्वी ऋतंभरा व सुशील मोदी को पद्म भूषण

Padma Award 2025:: शारदा सिन्हा, ओसामु सुजुकी समेत 7 को पद्म विभूषण, साध्वी ऋतंभरा व सुशील मोदी को पद्म भूषण

केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार (25 जनवरी 2025) को पद्म पुरस्कार 2025 के विजेताओं की घोषणा कर दी है। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में दिए जाते हैं।

Advertisement
Padma Award 2025
  • January 25, 2025 9:14 pm Asia/KolkataIST, Updated 3 weeks ago

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार (25 जनवरी 2025) को पद्म पुरस्कार 2025 के विजेताओं की घोषणा कर दी है। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से  पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में दिए जाते हैं। भारत सरकार ने इस साल 139 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इनमें 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। मरणोंपरांत लोक गायिका शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण दिया गया है. साध्वी ऋतंभरा व सुशील मोदी को पद्म भूषण देने की घोषणा की गई है.

पद्म पुरस्कार विजेताओं की सूची जारी

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार विजेताओं की सूची जारी की। पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएं शामिल हैं, जबकि विदेशी/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई श्रेणी के 10 व्यक्ति और 13 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता भी शामिल हैं।

बिहार की दिवंगत लोक गायिका शारदा सिन्हा, सुजुकी मोटर के पूर्व सीईओ और दिवंगत ओसामु सुजुकी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी, गायक पंकज उधास और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।

किन लोगों को दिया जाता है

यह पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान, इंजीनियरिंग, व्यापार, उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन काम करने वालों को दिया जाता है। गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कुवैत की योग साधिका शेखा ए.जे. अल सबाह, उत्तराखंड के ट्रैवल ब्लॉगर दंपति ह्यूग और कोलीन गैंटजर को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

इन महान हस्तियों को मिलेगा सम्मान

भक्ति गायक भेरू सिंह चौहान, पत्रकार भीम सिंह भावेश, उपन्यासकार जगदीश जोशीला, सर्वाइकल कैंसर एडवोकेट नीरजा भटला और कुवैत की योग चिकित्सक शेखा एजे अल सबा भी पद्म श्री पुरस्कार पाने वालों की सूची में शामिल हैं। नागालैंड के फल किसान एल हैंगथिंग, पुडुचेरी के संगीतकार पी दत्चनमूर्ति। मध्य प्रदेश की सामाजिक उद्यमी सैली होलकर, मराठी लेखिका मारुति भुजंगराव चितमपल्ली और अन्य पद्म पुरस्कार विजेताओं की सूची में शामिल हैं।

विलास डांगरे, वेंकप्पा अंबाजी सुगातेकर, हरिमन शर्मा, जुमदे योमगाम गामलिन, नरेन गुरुंग और जगदीश जोशीला, बतूल बेगम, पंडित राम मंडावी, निर्मला देवी अन्य प्रसिद्ध हस्तियां हैं जिन्हें देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।

7 Padma Vibhushan

19 पद्म भूषण

Padma Bhushan (19)

 

देखें पूरी लिस्ट

जगदीश जोशीला: साहित्य और शिक्षा (निमाड़) मध्य प्रदेश।

जोनास मसेट्टी: अध्यात्म, ब्राजील के वेदांत गुरु।

पी. दत्चानमूर्ति: कला (संगीत), थाविल, पुडुचेरी।

नीरजा भाटला: मेडिसिन (स्त्री रोग), दिल्ली।

शेखा ए. जे. अल सबा: चिकित्सा (योग) कुवैत।

ह्यूग और कोलीन गैंटज़र: साहित्य और शिक्षा, यात्रा, उत्तराखंड।

हरिमन शर्मा: कृषि, सेब, हिमाचल प्रदेश।

नरेन गुरुंग: कला-गायन (लोक-नेपाली), सिक्किम।

हरविंदर सिंह: खेल (दिव्यांग), तीरंदाजी, हरियाणा।

विलास डांगरे: चिकित्सा, होम्योपैथी, महाराष्ट्र।

भेरू सिंह चौहान: कला (गायन) निर्गुण, मध्य प्रदेश।

जुमदे योमगम गमलिम: सामाजिक कार्य, अरुणाचल प्रदेश।

एल हैंगथिंग: अन्य (कृषि) फल, नागालैंड।

वेंकप्पा अम्बाजी सुगतेकर: आर्ट (वोकल्स) फोल्ड, गोंधली, कर्नाटक।

भीम सिंह भावेश: सामाजिक कार्य, दलित, बिहार।

इन नामों के अलावा, सूची में गोकुल चंद्र दास (पारंपरिक संगीतकार), वेलु आसन (पारंपरिक संगीतकार), भीमावा डोड्डाबलप्पा (फ़ोटोग्राफ़ी), परमार लवजीभाई नागजीभाई (बुनकर), विजयलक्ष्मी देशमाने (कैंसर के खिलाफ़ लड़ाई), चेतराम देवचंद पवार (वन रोपण), पंडी राम मंडावी (वाद्ययंत्र निर्माता), राधा बहन भट्ट (महिला सशक्तिकरण), सुरेश सोनी (कैंसर रोगियों की सेवा) जैसे नाम भी शामिल हैं। इन पुरस्कारों की घोषणा आमतौर पर हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है।

 

यह भी पढ़ें :-

 

Republic Day 2025: पहली बार भारत में झंडा कब फहराया था…, जानें तिरंगा फहराने के नियम

राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्र के नाम संबोधन में बोलीं ‘एक राष्ट्र एक चुनाव सुशासन के लिए जरूरी’

उत्तराखंड में 27 जनवरी को लागू होगा UCC, कुछ लोगों को होगी दिक्कत !

PM मोदी के अधिकारी ने किया बड़ा खुलासा, अब किसको मुंह दिखाएंगे एलएंडटी के चेयरमैन सुब्रमण्यम ?


Advertisement