• होम
  • देश-प्रदेश
  • नीतीश की स्थिति गंभीर, बिहार में पता नहीं कैसे चल रही है सरकार… तेजस्वी का बड़ा बयान!

नीतीश की स्थिति गंभीर, बिहार में पता नहीं कैसे चल रही है सरकार… तेजस्वी का बड़ा बयान!

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार की स्थिति अब गंभीर हो गई है। बिहार में पता नहीं कैसे सरकार चल रही है? एक ऐसे व्यक्ति के हाथों में राज्य हैं जो अचेत अवस्था में है।

Tejashwi Yadav arrogance came out, his own people betrayed him, this leader bowed his head to the RJD lion
inkhbar News
  • March 12, 2025 10:35 am Asia/KolkataIST, Updated 2 months ago

पटना। बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के 9वें दिन जोरदार हंगामा देखने को मिला। विधान परिषद् में सीएम नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बीच जमकर बहस हुई। राबड़ी ने बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सवाल किया तो सीएम नीतीश कुमार तुरंत उठकर खड़े हो गए और राजद का कार्यकाल याद दिलाने लगे।

भांग पीकर जाते हैं

राबड़ी देवी ने कहा कि सीएम नीतीश सिर्फ महिलाओं का अपमान करते हैं। उनके कान में लोग कुछ फूंक देते हैं और इसके बाद नीतीश अपमान करने में जुट जाते हैं। वहीं सदन के बाहर भी राबड़ी देवी खामोश नहीं रहीं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भंगेड़ी हैं। वो भांग पीकर विधानसभा आते हैं। महिलाओं का अपमान करते हैं, जिसमें मैं भी शामिल हूं, वे हमारा अपमान करते हैं। उन्हें यह देखना चाहिए कि जब हम सत्ता में थे तो हमने किस तरह का काम किया।

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार की स्थिति अब गंभीर हो गई है। बिहार में पता नहीं कैसे सरकार चल रही है? एक ऐसे व्यक्ति के हाथों में राज्य हैं जो अचेत अवस्था में है। उनकी हालत ठीक नहीं है। इस तरह का बयान कि हमने इसके पति को बनाया, उसके पति को बनाया ठीक नहीं है, लालू जी ने कितने लोगों को बनाया। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को दो बार मुख्यमंत्री बनाया। लालू जी और नीतीश कुमार के बीच कोई तुलना नहीं हो सकती।