National Herald Case:
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज सुबह सोनिया गांधी की ईडी से पूछताछ को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। गहलोत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। वो ये सब कार्रवाई हमे चुप कराने के लिए कर रही है। आज देश में लोकतंत्र को कुचला जा रहा है। बीजपी विपक्ष मुक्त भारत चाहती है।
बीजेपी के लिए अलग कानून हैं
अशोक गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी जी को जैसे बुलाया गया वो बेहतर हो सकता था। हम जानते हैं और मानते हैं कि कानून सबके लिए बराबर है। इनके शासन में कानून सबके लिए समान नहीं है। जो बीजेपी में है उसके लिए कानून बदल जाता है। इन्होनें देश में 2 कानून बनाया है विपक्ष के लिए अलग और पक्ष के लिए अलग।
घर पर जाकर बयान ले सकती थी ईडी
राजस्थान के मुख्यमंत्री ने आगे कहा सोनिया गांधी वह महिला है जिनकी सास और पति देश के लिए शहीद हो गए। सरकार को इतनी शर्म नहीं आती है कि आप किसके साथ किस तरह का व्यवहार कर रहे हैं। ईडी वाले उनके घर जाकर बयान ले सकते थे, कई बार ऐसा किया गया है कि प्रवर्तन निदेशालय घर जाकर बयान लेती है।
बीजेपी और ईडी के बीच गठबंधन
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अशोक गहलोत ने कहा कि आज केंद्रीय जांच एजेंसियों और सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन हो गया है। बीजेपी देश के लोकतंत्र को कुचल रही है। जानबूझकर विपक्षी पार्टी के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है।
हम ना दबेगें और ना झुकेंगे -सुरजेवाला
रणदीप सुरजेवाला ने आगे कहा कि पिठ्ठू ईडी, डरपोक सीबीआई और आईटी ही अब मोदी सरकार का चाल, चेहरा और चरित्र बन गए हैं। प्रतिशोध की राजनीति में धधकते हुए प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार ना कांग्रेस को ना प्रजातंत्र को डरा पाई है ना डरा पाएगी। हम ना दबेगें ना झुकेंगे केवल आगे बढ़ेगें। प्रजातंत्र के प्रहरी नेशनल हेराल्ड स्वतंत्रता संग्राम का चिन्ह है। ये सच की लड़ाई है ये जीतेगी।