• होम
  • देश-प्रदेश
  • मोदी ने चला ऐसा दांव बदल जाएगा भारत का इतिहास! दक्षिण दुर्ग जीतने के लिए फिर ‘सुषमा’ को लेकर आएगी BJP

मोदी ने चला ऐसा दांव बदल जाएगा भारत का इतिहास! दक्षिण दुर्ग जीतने के लिए फिर ‘सुषमा’ को लेकर आएगी BJP

बीजेपी मार्च के मध्य तक अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है। पार्टी इन दिनों 13 से अधिक राज्यों में हो रहे संगठनात्मक चुनावों में व्यस्त है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक इसके बाद नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी।

PM Modi
inkhbar News
  • March 3, 2025 12:49 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 months ago

नई दिल्ली। बीजेपी मार्च के मध्य तक अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है। पार्टी इन दिनों 13 से अधिक राज्यों में हो रहे संगठनात्मक चुनावों में व्यस्त है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक इसके बाद नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इतिहास में पहली बार बीजेपी किसी महिला को पार्टी का कमान सौंपेगी। खासकर दक्षिण के राज्य की एक महिला नेत्री का नाम सामने आ रहा है।

बीजेपी की कमान महिला को

एक प्रतिष्ठित मीडिया चैनल के रिपोर्ट के मुताबिक कोयंबटूर विधायक वनथी श्रीनिवासन या आंध्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दग्गुबाती पुरंदेश्वरी में से किसी एक को भाजपा का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। दग्गुबाती पुरंदेश्वरी का नाम सबसे आगे चल रहा है। 66 साल की पुरंदेश्वरी पहले कांग्रेस में थी वो साल 2014 में भाजपा में शामिल हुईं। उनके पास संगठनात्मक मामलों का अच्छा अनुभव है। पुरंदेश्वरी फिलहाल आंध्र प्रदेश बीजेपी की अध्यक्ष हैं। उनकी पहचान एक तेज-तर्रार महिला नेता के रूप में होती है।

दक्षिण की सुषमा

पुरंदेश्वरी (Daggubati Purandeshwari) को दक्षिण में सब सुषमा स्वराज के नाम से बुलाते हैं। वो पांच भाषाओं की जानकार है। उनकी शानदार भाषण क्षमता सुषमा स्वराज जैसी है। मनमोहन सिंह की सरकार में राज्य मंत्री भी रह चुकी हैं। बता दें कि पुरंदेश्वरी NDA में शामिल तेलुगु देशम पार्टी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू की पत्नी की बहन हैं। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एनटी रामाराव उनके पिता थे।

पुरंदेश्वरी के अध्यक्ष बनने से फायदे

अगर दग्गुबती पुरंदेश्वरी बीजेपी की अध्यक्ष बनती हैं तो इससे पार्टी को तीन फायदें होंगे। पहला फायदा- भाजपा को दक्षिण भारत में मजबूती मिलेगी। दूसरा फायदा- चुनाव में महिला वोटर्स को खींचने में बीजेपी को मदद मिलेगी। तीसरा फायदा- अभी तक कोई भी महिला नेता बीजेपी की अध्यक्ष नहीं बनी है, जिसे लेकर विपक्ष अक्सर भाजपा की आलोचना करता है। बीजेपी पुरंदेश्वरी को पार्टी की कमान देकर विपक्षी लोगों की बोलती बंद कर देगी।

 

 

शादीशुदा मर्द से संबंध बनाती थी राहुल की चहेती हिमानी, ब्लैकमेल करके लूटने लगी पैसे, जानिए कौन है आरोपी सचिन

चुनाव से पहले हिमानी के घर पहुंचा सचिन, बनाए यौन संबंध फिर चार्जर से…खुले ऐसे काले राज कांग्रेस में हड़कंप