बता दें कि मणिपुर में पिछले 21 महीने से हिंसा जारी है। मुख्यमंत्री बीरेन सिंह पर हिंसा के चलते अपना पद छोड़ने का काफी दबाव था। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी पार्टियां बीरेन सिंह से लगातार इस्तीफा मांग रही थीं।
इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने रविवार को राजधानी इंफाल में राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें इस्तीफा सौंपा।
बता दें कि मणिपुर में पिछले 21 महीने से हिंसा जारी है। मुख्यमंत्री बीरेन सिंह पर हिंसा के चलते अपना पद छोड़ने का काफी दबाव था। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी पार्टियां बीरेन सिंह से लगातार इस्तीफा मांग रही थीं।
एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा देने से पहले रविवार की सुबह दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। शाह से मुलाकात के बाद वह इंफाल पहुंचे और फिर उन्होंने राजभवन पहुंचकर अपना इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि नए मुख्यमंत्री को लेकर जल्द ही फैसला ले लिया जाएगा।