Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी हमले से पूरा देश दहल गया है। 27 निर्दोष हिंदुओं की मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। इस आतंकी हमले में भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल शहीद हो गए हैं। अब विनय नरवाल का पार्थिव शरीर दिल्ली लाया गया है। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
#WATCH दिल्ली: भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी ने अपने पति को भावभीनी विदाई दी, जो पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हो गए थे।
दोनों की शादी 16 अप्रैल को हुई थी। pic.twitter.com/RSsBOgoCg6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2025
वायरल हो रहे वीडियो में विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी ताबूत से लिपट जाती हैं। वो रोते हुए कहती हैं कि उन्हें अपने बहादुर पति पर हर दिन गर्व होगा। वो ताबूत को ऊपर से ही चूमती, उससे लिपटती नजर आती हैं। यह सब देखकर वहाँ मौजूद सभी की आँखे नम हो जाती है। वीडियो ने सबको झकझोर कर रख दिया है। हिमांशी अपने जय हिन्द कहते हुए पति को सलामी भी देती हैं। बता दें कि हिमांशी और विनय की शादी 16 अप्रैल को हुई थी। सिर्फ 6 दिनों में हिमांशी का सुहाग उजड़ गया।
दोनों पति पत्नी 21 अप्रैल को हनीमून के लिए जम्मू-कश्मीर गए थे। मंगलवार को पहलगाम की बैसारन घाटी में घूम रहे थे, तभी आतंकियों ने विनय को गोली मार दी। विनय की मौके पर ही मौत हो गई है और पत्नी हिमांशी सुरक्षित हैं। हिमांशी का कहना है कि वो अपने पति के साथ भेलपुरी खा रही थी तभी एक आदमी आया। उसने कहा कि ये मुस्लिम नहीं है और फिर गोली मार दी।