Advertisement

भारतीय सेना की ताकत में हुआ इजाफा, लॉन्च किया M-Sigma ऐप

भारतीय सेना ने अपने आप को लगातार मजबूत किय है। अब सेना अपने आपको तकनीकी रूप से भी मजबूत करने जा रही है।

Advertisement
Indian Army
  • January 18, 2025 8:53 pm Asia/KolkataIST, Updated 4 weeks ago

नई दिल्ली : भारतीय सेना हर मुश्किल चुनौती से आसानी से निपटने के लिए जानी जाती है। अब यह सेना न केवल शारीरिक रूप से बल्कि तकनीकी रूप से भी मजबूत होती जा रही है। इसका जीता जागता उदाहरण हाल ही में पेश किया गया स्मार्टफोन ‘Sambhav’ है। दरअसल, अक्टूबर में चीन के साथ बातचीत के दौरान भारतीय सेना ने इसी स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया था। इस स्मार्टफोन (Secure Army Mobile Bharat Version) को ‘संभव’ के नाम से जाना जाता है। सेना के मुताबिक, इन स्मार्टफोन का इस्तेमाल यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया कि बातचीत की पूरी व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित रहे।

M-Sigma ऐप का क्या काम

रिपोर्ट के मुताबिक, इन स्मार्टफोन में M-Sigma नाम का ऐप है। यह वॉट्सऐप की तरह है और इसका इस्तेमाल मैसेज भेजने, डॉक्यूमेंट, फोटो और वीडियो शेयर करने के लिए किया जाता है। सेना को उम्मीद है कि इन स्मार्टफोन के जरिए अहम दस्तावेजों के लीक होने की घटनाओं को रोका जा सकेगा।

स्मार्टफोन में 5G स्पीड

यह स्मार्टफोन करीब 30,000 आर्मी अफसरों को दिया गया है। इससे वे सुरक्षित तरीके से संवाद कर सकते हैं। इन स्मार्टफोन में खास ऐप हैं। ये महत्वपूर्ण सूचनाओं को सुरक्षित तरीके से साझा करने में मदद करते हैं। ये स्मार्टफोन 5G तकनीक पर काम करते हैं। इतना ही नहीं, ये एयरटेल और जियो जैसे नेटवर्क पर भी काम कर सकते हैं।

समस्या का हुआ समाधान

पहले भारतीय सेना के अधिकारी व्हाट्सएप जैसे ऐप का इस्तेमाल करते थे। कई बार इन ऐप के जरिए दस्तावेज लीक हो जाते थे। अब सेना ने नए स्मार्टफोन का इस्तेमाल करके इस समस्या का समाधान कर लिया है। ये स्मार्टफोन पूरी तरह से एन्क्रिप्टेड हैं। इससे जानकारी सुरक्षित रखी जा सकती है। ये स्मार्टफोन भारतीय सेना के संचार नेटवर्क को सुरक्षित बनाने के लिए बनाए गए हैं। इससे सेना की स्वदेशी तकनीक को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। इससे मोबाइल डिवाइस पर संवेदनशील जानकारी सुरक्षित रहती है।

 

यह भी पढ़ें :-

RJD में अब तेजस्वी बॉस! लालू के बराबर पहुंचे छोटे लाल, बड़े बेटे को मिला झुनझुना

हे भगवान ! इस देश ने कुत्तों को भी नहीं छोड़ा…

गाजियाबाद के 13 साल पुराने अवैध निर्माणों पर चलेगा बुलडोजर,अब क्या करेंगे चाटुकार ?


Advertisement