Advertisement
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • भीख मांगने नहीं जाऊंगा! PM की एक आवाज़ पर भूखा रह गया पूरा देश, सुपर पॉवर अमेरिका के सामने भारत ने नहीं टेके घुटने

भीख मांगने नहीं जाऊंगा! PM की एक आवाज़ पर भूखा रह गया पूरा देश, सुपर पॉवर अमेरिका के सामने भारत ने नहीं टेके घुटने

लाल बहादुर शास्त्री सिर्फ 19 महीने भारत के प्रधानमंत्री रहे लेकिन उन्होंने अपने छोटे से कार्यकाल में ही भारत की शक्ति का परिचय दुनिया को करा दिया। 1965 में भारत और पाकिस्तान के के बीच जंग छिड़ी और भारतीय सेना लाहौर तक पहुंच गई थी। आइये जानते हैं उस किस्से के बारे में जब उनके एक आवाज पर भारत के लोगों के एक समय का खाना छोड़ दिया था।

Advertisement
Lal Bahadur Shastri
  • January 11, 2025 10:52 am Asia/KolkataIST, Updated 2 weeks ago

नई दिल्ली। भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का आज से 59 साल पहले यानी 11 जनवरी को 1966 को ताशकंद में रहस्यमय परिस्थितियों में निधन हो गया था। उनकी मौत साधारण नहीं थी, उसका रहस्य आज तक अनसुलझा है। लाल बहादुर शास्त्री सिर्फ 19 महीने भारत के प्रधानमंत्री रहे लेकिन उन्होंने अपने छोटे से कार्यकाल में ही भारत की शक्ति का परिचय दुनिया को करा दिया। 1965 में भारत और पाकिस्तान के के बीच जंग छिड़ी और भारतीय सेना लाहौर तक पहुंच गई थी। आइये जानते हैं उस किस्से के बारे में जब उनके एक आवाज पर भारत के लोगों के एक समय का खाना छोड़ दिया था।

अमेरिका ने दी धमकी

भारत में श्वेत क्रांति एवं हरित क्रांति को बढ़ावा देने वाले प्रधानमंत्री शास्त्री को 1965 युद्ध के दौरान अमेरिका ने धमकी दी थी। अमेरिका उस समय पाकिस्तान की ज्यादा सुनता था। युद्ध के समय देश में खाद्यान्न संकट उत्पन्न हो गया। भारत पर अमेरिका समेत अन्य पश्चिमी देशों ने युद्ध रोकने  का दबाव बनाया। अमेरिका ने धमकी दी कि अगर भारत संघर्ष विराम नहीं करता है तो वह गेंहू की आपूर्ति पर रोक लगा देगा। उस समय भारत गेंहू के लिए अमेरिका पर निर्भर था।

घर में नहीं बना खाना

पीएम शास्त्री पर इन धमकियों का कोई असर नहीं हुआ। लाल बहादुर के बेटे अनिल शास्त्री ने कहा कि पीएम ने अपनी पत्नी ललिता शास्त्री से कहा कि आज शाम में हमारे यहां खाना नहीं बनेगा। मैं कल देशवासियों से अपील करूँगा कि वो एक वक़्त का खाना छोड़ दें। देखना चाहता हूं कि मेरे बच्चे भूखे रह सकते हैं या नहीं। वो लोग एक शाम भूखे रहे और अगले दिन भारत के लोगों से अपील की कि एक बार का खाना नहीं खाएं ताकि अगली फसल तक अनाज बचाया जा सके।

पीएम के पीछे खड़ा हुआ देश

लाल बहादुर शास्त्री ने देशवासियों से आग्रह किया कि एक सप्ताह तक वो एक समय का भजन ग्रहण न करें। हमें भारत के स्वाभिमान की रक्षा करनी है। देश में जो अनाज उपलब्ध है, उसी से काम चला लेंगे। किसी और देश के सामने हाथ फ़ैलाने नहीं जायेंगे। अगर हमने किसी देश द्वारा अनाज की पेशकश स्वीकार कर ली तो यह भारत के स्वाभिमान पर चोट होगी। देशवासी इसके लिए एक सप्ताह तक एक समय का उपवास रखें। इससे हम इतना अनाज तो बचा लेंगे ताकि अगली फसल आने तक हमें जरूरत न पड़े। पूरा भारत शास्त्री के साथ खड़ा हो गया। भारतीयों ने ऐसी नौबत नहीं आने दी कि हमें किसी दूसरे देश से अनाज लेने की जरूरत पड़े।

 

CM फडणवीस से मिलने पहुंचे आदित्य ठाकरे तो भड़क गए शिंदे, बाला साहेब के पोते को बताया गिरगिट प्रजाति


Advertisement