लखनऊ. Farrukhabad Lok Sabha Election Results 2019: उत्तर प्रदेश की फर्रूखाबाद लोकसभा सीट पर हुए लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के कैंडिडेट मुकेश राजपूत ने जीत प्राप्त की है. फर्रूखाबाद लोकसभा सीट पर हुए चुनाव में बीजेपी नेता मुकेश राजपूत ने बसपा के प्रत्याशी मनोज अग्रवाल को 2 लाख 21 हजार 702 वोटों के अंतर से हरा दिया है. इस आम चुनाव में भाजपा नेता मुकेश राजपूत 5 लाख 69 हजार 880 वोट प्राप्त कर विजय हुए. दूसरी ओर बसपा नेता मनोज अग्रवाल को 3 लाख 48 हजार 178 वोटों से सब्र से करना पड़ा. इसके अलावा कांग्रेस के दिग्गज नेता सलमान खुर्शीद को भी 55 हजार 258 वोटों के साथ इस चुनाव को हार बैठे
वहीं अगर प्रतिशत के तहत फर्रूखाबाद लोकसभा सीट के चुनावी नतीजे को देखें तो उसमें भाजपा के मुकेश राजपूत को सबसे अधिक 56.82 प्रतिशत वोट मिले. तो वहीं बहुजन समाज पार्टी के नेता मनोज अग्रवाल को 34.72 फीसदी वोट हासिल हुए.
ऐसे में साल 2014 में फर्रूखाबाद लोकसभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 16 लाख 13 हजार 781 थी. वहीं इस लोकसभा सीट पर 22 उम्मीदवार चुनावी रण में हिस्सा लेने उतरे थे. जिनमें से भाजपा के प्रत्याशी मुकेश राजपूत ने बाकी सभी को पछाड़ दिया. मुकेश राजपूत 4 लाख 6 हजार 195 वोटों की सहायता से इस चुनाव को जीतने में सफल रहे. तो वहीं समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रामेश्वर सिंह यादव को 2 लाख 55 हजार 693 वोटों से संतुष्ट करना पड़ा. इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी के कैंडिडेट जयवीर सिंह को 1 लाख 14 हजार 521 वोट मिले, जिसकी बदौलत वह इस चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे और कांग्रेस के उम्मीदवार सलमान खुर्शीद 95 हजार 543 वोटों पर ही अपनी छाप छोड़ पाये.
फर्रूखाबाद लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम-
Uttar Pradesh-Farrukhabad | ||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|
Results | ||||||||
O.S.N. | Candidate | Party | EVM Votes | Postal Votes | Total Votes | % of Votes | ||
1 | Manoj Agarwal | Bahujan Samaj Party | 347714 | 464 | 348178 | 34.72 | ||
2 | Mukesh Rajput | Bharatiya Janata Party | 567930 | 1950 | 569880 | 56.82 | ||
3 | Salman Khurshid | Indian National Congress | 55143 | 115 | 55258 | 5.51 | ||
4 | Uday pal Singh | Pragatishil Samajwadi Party (Lohia) | 9671 | 30 | 9701 | 0.97 | ||
5 | Luxman | Shivsena | 1887 | 6 | 1893 | 0.19 | ||
6 | Vipin Kumar Mishra | Bhartiya Shakti Chetna Party | 1311 | 1 | 1312 | 0.13 | ||
7 | Shri Krishna | Mazdoor Dalit Kisaan Mahila Gareeb Party (Hindustani) | 1667 | 2 | 1669 | 0.17 | ||
8 | Rahul Kumar | Independent | 3661 | 1 | 3662 | 0.37 | ||
9 | Sanjay Kumar | Independent | 3963 | 0 | 3963 | 0.4 | ||
10 | NOTA | None of the Above | 7426 | 11 | 7437 | 0.74 | ||
Total | 1000373 | 2580 | 1002953 |
वहीं अगर फर्रूखाबाद लोकसभा सीट पर हुए चुनाव के नतीजे को प्रतिशत के माध्यम से देखें तो उसमें बीजेपी के लिए सबसे अधिक 41.84 फीसदी वोटिंग हुई. तो दूसरी ओर सपा के लिए 26.34 फीसदी वोटिंग हुई. इसके अलावा बसपा को 11.80 फीसदी वोट मिले और 9.84 प्रतिशत वोटों से संतुष्ट करना पड़ा था.
देश और दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुक,गूगल प्लस, ट्विटर पर और डाउनलोड करें Inkhabar Android Hindi News App
Leave a Reply