Friday, March 31, 2023

मशहूर गायिक फरामानी नाज़ का सगा भाई लूटपाट के मामले में गिरफ्तार, पूरा पूरिवार निकला डकैत

नई दिल्ली। सोशल मीडिया से अपनी गायिकी के अंदाज़ से धूम मचाने वाली फरमानी नाज़ बीते समय विवादों के घेरे में रहीं हैं। लेकिन लगता कि, विवादों से इनका सम्बन्ध गहराता ही जा रहा है। अब वह अपने सगे भाई एवं जीजा की वजह से फिर विवादों में बनीं हुईं हैं। उनके सगे भाई एवं जीजा पुलिस की गिरफ्त में हैं।

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया में पुराने गीतों को गाकर धूम मचाने वाली गायिका फरमानी नाज़ एक बार फिर से विवादों में आ गईं हैं। विवादों से उनका रिश्ता खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस बार विवाद उनकी गायिकी की वजह से नहीं बल्कि उनके जीजा एवं सगे भाई की वजह से हुआ है।
इंडियन आइडल जैसे कार्यक्रम का हिस्सा रह चुकीं फरमानी नाज़ के सगे भाई अरमान एवं जीजा इरशाद को पुलिस ने डकैती के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोप लगाया है कि अरमान एवं इरशाद सरिया लूट गिरोह का हिस्सा हैं। जिन्हे पुलिस ने पुरे गिरोह के साथ गिरफ्तार कर लिया है, कहा जा रहा है कि, फरमानी नाज़ के पिता इस गिरोह में सक्रिया भूमिका निभाते हैं, जो अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
मेरठ जिले के सरधना थाना पुलिस ने सरिया लूट गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है, पुलिस ने इस गिरोह के 8 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद लगभग दो सौ किलों सरिया भी बरामद की है। साथ ही लूट की घटना में इस्तेमाल किया जाने वाला एक वाहन भी बरामद किया है।
हाल ही मे सरधना एवं सरूरपुर में हुई लूट की घटना को अंजाम देने में इसी गिरोह का हाथ है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फरमानी का भाई अरमान ग्रुप का सक्रिय सदस्य है। साथ ही उसेक पिता एवं जीजा लूट के माल को खपाने में अपना अहम योगदान देते हैं। यह लोग लूट की घटना को अंजाम देने एवं लूट के माल को बाजार में बेचने का काम करते हैं। फिलहाल पुलिस ने अभी 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। फरमानी नाज़ के पिता समेत गिरोह के अन्य लोगों को गिरफ्तार करने की योजना पुलिस के द्वारा बनाई जा रही है।

ऐसे विवादों मे आईं थीं फरमानी।

यू-ट्यूब में पुराने गानों को अपने अंदाज़ में गाने वाली गायिका फरमानी नाज़ धीरे-धीरे यूज़र्स के दिल में जगह बना रहीं थीं। उनकी इस कवायद के बाद उन्हे गीत प्रतियोगिता इंडियान आइडल में गाने का मौका भी मिला, जिसके बाद उनके फेम में तेज़ी से वृद्धि होने लगी। लेकिन फरमानी उस समय अचानक पूरे देश में फेमस हो गईं जब वह विवादों मे आईं।
फरमानी ने हर-हर शंभू गीत को भी अपने अंदाज़ में गाया, जिसके बाद मुस्लिम धर्म गुरुओं ने इप आपत्ति जताई और फरमानी नाज़ पर फतवा देने लगे। इस विवाद के बाद फरमानी पूरे भारत में मशहूर हो गईं, और सोशल मीडिया में भी उनके फॉलोवर्स में इज़ाफा होने लगा।

Latest news